Top News: खबरें काम की... साउथ कोरिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 16 की मौत

Jitendra Shrivastava | Aug 04, 2026, 21:35 IST
Share
top news (93)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, साउथ कोरिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 42.5°C तापमान से 16 मौतें; मेटा पर केंद्र सरकार सख्त, कंटेंट कंट्रोल में चूक पर मांगा जवाब। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

साउथ कोरिया में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 42.5°C तापमान से 16 मौतें

खबरें काम की | top news:साउथ कोरिया में भीषण गर्मी ने हालात गंभीर कर दिए हैं। इस साल देश में अब तक तीन बार अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद गर्मी से जुड़ी बीमारियों के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 8 पुलिसकर्मियों समेत 19 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वात जिले में एक युवक ने पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। हमले में 8 पुलिसकर्मियों समेत 19 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोग घायल बताए गए हैं। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

एअर इंडिया फ्लाइट में भयंकर टर्बुलेंस, 17 यात्री घायल

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 तेज टर्बुलेंस में फंस गई। झटकों के कारण विमान अचानक नीचे आ गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स घायल हुए। पायलट ने स्थिति संभालते हुए विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया।

मेटा पर सरकार सख्त, कंटेंट कंट्रोल में चूक पर मांगा जवाब

केंद्र सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा की ग्लोबल टीम को तलब किया है। बैठक में CSAM कंटेंट पर रोक लगाने में नाकामी, AI से बने फर्जी कंटेंट और नेताओं के वेरिफाइड अकाउंट्स पर गलत कार्रवाई जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा जाएगा। सरकार ने मेटा के पिछले जवाबों को संतोषजनक नहीं माना है।

बारिश का कहर: बिजली से 11 मौतें, हाईवे पर फंसे 200 यात्री

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं से हालात बिगड़ गए हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण 200 यात्री फंस गए। वहीं हरियाणा और केरल में जलभराव व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संसद में घमासान, खड़गे-Rijiju आमने-सामने

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठाए, तो किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर पलटवार किया। विवाद के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

राहुल गांधी का RSS पर हमला, बोले- इतिहास बदलने की कोशिश जारी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे खतरनाक विचारधारा बताया और कहा कि भारत अपने इतिहास के साथ छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं करेगा। राहुल ने छात्रों के मुद्दों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

FSSAI ने डाबर प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक, ग्राहकों को कर रहे थे भ्रमित

FSSAI ने डाबर इंडिया के कई सारे प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को लेकर भ्रामक दावे कर रही थी। इससे पहले भी कंपनी को नोटिस दिया जा चुका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फोन में डॉक्यूमेंट, फोटो-वीडियो रखना पड़ सकता है भारी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

आपके फोन में सेव डेटा साइबर ठगी की बड़ी वजह बन सकता है। यह चेतावनी खुद राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर में हर दिन 1.3 लाख से ज्यादा साइबर हमले हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फोन में पासवर्ड, बैंकिंग पिन और निजी दस्तावेज रखना खतरनाक हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी की पोस्ट से छिड़ा विवाद, Gen-Z छात्रा का करारा जवाब हुआ वायरल

पार्टी ने NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान की एक छात्रा की तस्वीर शेयर करते हुए उसे बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen-Z बताया। इसी पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मानित एक छात्रा की तस्वीर भी साझा की गई और उसे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले Gen-Z बताया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश: हर तीन साल में बदलेगी कुर्सी, अफसरों पर सरकार सख्त

कुर्सी के लिए जमी-जमाई व्यवस्था पर सरकार सख्त हो गई है। एक आदेश निकालकर छत्तीसगढ़ सरकार ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को एक ही डेस्क पर अनिश्चितकाल तक नहीं बैठाया जाएगा। GAD ने जारी पत्र में हर तीन साल में अनिवार्य रिशफलिंग का आदेश दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • RSS
  • पाकिस्तान
  • गर्मी
  • मेटा
  • top news
  • एअर इंडिया
  • FSSAI
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज