बीजेपी की पोस्ट से छिड़ा विवाद, Gen-Z छात्रा का करारा जवाब हुआ वायरल
Harrison Masih | Updated:
BJP की पोस्ट पर विवाद
बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen-Z वाली छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया पोस्ट अब बड़े विवाद में बदल गई है। पोस्ट में इस्तेमाल तस्वीर को लेकर कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर ने आपत्ति जताई और वीडियो जारी कर जवाब दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- छत्तीसगढ़ BJP की बाबर की विरासत वाले Gen-Z पोस्ट पर विवाद।
- कंटेंट क्रिएटर ने बिना अनुमति तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
- उर्वशी का जवाबी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- उर्वशी बोली किसी व्यक्ति को एक वीडियो से जज नहीं किया जा सकता।
- प्रियंका चतुर्वेदी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए।
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। जिस छात्रा की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था, उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। इसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।
बिना अनुमति तस्वीर इस्तेमाल करने का आरोप
उन्होंने कहा कि पोस्ट वायरल होने के बाद उन्हें बड़ी संख्या में ट्रोलिंग, आपत्तिजनक मैसेज और ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा। उर्वशी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान या सोच का अंदाजा केवल कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप देखकर नहीं लगाया जा सकता।
Gen-Z तथ्यों के साथ जवाब देना जानती है
उनका यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
कौन सी सोच वाले Gen Z चुनेंगे आप? pic.twitter.com/AXi8zHyrO8
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) July 29, 2026
पढ़ाई और डांस दोनों में आगे होने का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि वह केवल कंटेंट क्रिएटर या डांसर ही नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई, योग और कई अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रही हैं। उनके मुताबिक किसी व्यक्ति को केवल एक वीडियो के आधार पर जज करना सही नहीं है।
सोशल मीडिया पर मिला लोगों का समर्थन
कई यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति की तस्वीर का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए करने से पहले उसकी अनुमति लेना जरूरी होना चाहिए।
विपक्षी नेताओं ने भी उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
कई नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पोस्ट के कारण पार्टी को आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच लगातार बहस जारी है।
FAQ
- बाबर की विरासत वाली पोस्ट पर विवाद क्यों हुआ?
छत्तीसगढ़ BJP की सोशल मीडिया पोस्ट में एक छात्रा की तस्वीर को लेकर टिप्पणी की गई थी, जिसमें उसे "बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाले Gen-Z" बताया गया। इसके बाद तस्वीर में मौजूद कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर ने आपत्ति जताई और विवाद शुरू हो गया। - उर्वशी पलांडुरकर कौन हैं?
उर्वशी पलांडुरकर एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनकी तस्वीर और वीडियो का इस्तेमाल बिना अनुमति राजनीतिक पोस्ट में किया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
gen z protest: सोशल मीडिया छोड़ टपरी पर जम रही Gen Z की महफिल, फेस टू फेस कर रहे बातें
छत्तीसगढ़ भाजपा में बगावत, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
किसान कर्ज माफी के सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद में फंसी बीजेपी; 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते हुई नीलाम
मार्कशीट-डिग्री के लिए नहीं लगाने होंगे कॉलेज के चक्कर: MP के 35 लाख विद्यार्थियों को राहत, 2021 से 2025 तक का रिकॉर्ड अब डिजीलॉकर पर होगा अपलोड
By Arohi Raj
चातुर्मास में 16 करोड़ की बोली के बाद गैंगस्टर के निशाने पर बिल्डर मनीष गोधा, लॉरेंस गैंग पर शक
By Sanjay Gupta
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
By Jageshwar Prasad
गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
By Jageshwar Prasad
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj