Top News : खबरें काम की

Sandeep Kumar | May 13, 2026, 21:58 IST
Share
top news
top news

नमस्कार,बीजिंग पहुंचे ट्रंप, बोले ईरान युद्ध रुकवाने के लिए चीन की मदद की जरूरत नहीं; केंद्रीय कैबिनेट: किसानों के लिए 2.6 लाख करोड़ की मंजूरी। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

बीजिंग पहुंचे ट्रंप, बोले ईरान युद्ध रुकवाने के लिए चीन की मदद की जरूरत नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 8 साल बाद चीन दौरे पर पहुंचे हैं। बीजिंग में उनके स्वागत के लिए करीब 300 बच्चे एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इस दौरे में उनके साथ बेटे एरिक और बहू लारा ट्रम्प भी हैं। ट्रम्प ने चीन रवाना होने से पहले कहा कि उन्हें ईरान युद्ध रुकवाने के लिए चीन की मदद की जरूरत नहीं है। ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच व्यापार, ताइवान और ईरान युद्ध जैसे मुद्दों पर अहम बातचीत होने की उम्मीद है।

रूस का भारत को भरोसा: तेल आपूर्ति में कमी नहीं होने देंगे

तेल संकट के बीच भारत को एक बड़ी राहत मिली है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत दौरे से पहले एक इंटरव्यू में कहा कि ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े सभी समझौतों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। लावरोव ने यह भी कहा कि रूस भारत के हितों की रक्षा करेगा और तेल आपूर्ति में किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। दोनों देशों के रिश्तों को बहुत मजबूत बताते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सहयोग बरकरार रहेगा।

इस्लामिक NATO बनाने का पाकिस्तान का ऐलान, सऊदी, कतर और तुर्की के साथ साझेदारी

पाकिस्तान ने इस्लामिक NATO बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पहले उसने सऊदी अरब के साथ एक रणनीतिक रक्षा समझौता किया और अब कतर व तुर्किये को भी इसमें शामिल करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने इन देशों के साथ क्षेत्रीय रक्षा और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के संकेत दिए हैं। आसिफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस व्यवस्था पर चर्चा जारी है और भविष्य में इन देशों को शामिल किया जा सकता है।

केंद्रीय कैबिनेट बैठक: किसानों के लिए 2.6 लाख करोड़, कोयला गैसीकरण प्रोत्साहन योजना को भी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में किसानों, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास से जुड़े फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने खरीफ विपणन सेशन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) संचालन हेतु ₹2.6 लाख करोड़ की मंजूरी दी। इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों का सुनिश्चित मूल्य दिलाना और सरकारी खरीद व्यवस्था को मजबूत करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ा दिए दूध के दो रुपए तक दाम, जानें कब से लागू होंगी नई दरें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतें 2 प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। नई कीमतें 14 मई से लागू होंगी। मदर डेयरी ने आज बुधवार को एक बयान जारी किया। कंपनी ने लिक्विड दूध के विभिन्न प्रकारों की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान का भारत को विश्वास: दूसरे देशों से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

ईरान ने पाकिस्तान के साथ अपने बढ़ते रिश्तों पर भारत की शंका का जवाब देते हुए कहा कि उनके दूसरे देशों से संबंध भारत के खिलाफ नहीं हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी भी द्विपक्षीय संबंध का उद्देश्य किसी तीसरे देश को निशाना बनाना नहीं होना चाहिए। यह बयान तब आया जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ब्रिक्स देशों की बैठक के लिए भारत का दौरा करने वाले हैं।

NEET UG 2026 पेपर लीक: सीबीआई का बड़ा एक्शन, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से 5 गिरफ्तार

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 के पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देशव्यापी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में छापेमारी की। उसने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..

तमिलनाडु विधानसभा में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास

तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया। इस दौरान 171 विधायक मौजूद थे, जिनमें से 144 ने सरकार के पक्ष में वोट किया। एआईएडीएमके के 25 बागी विधायकों ने भी TVK सरकार का समर्थन किया। वहीं, DMK के 59 विधायक वॉकआउट कर गए। वोटिंग में PMK और BJP के कुछ विधायक शामिल नहीं हुए। यह विजय सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता है।

सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी- हिंदू धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं, यह जीवन जीने का तरीका

सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान पीठ सबरीमाला मामले की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने कहा कि हिंदू धर्म सिर्फ पूजा-पद्धति नहीं, जीवन जीने का तरीका है। मंदिर जाना या अनुष्ठान करना हिंदू बने रहने के लिए जरूरी नहीं है। घर में दीपक जलाना भी आस्था साबित करने के लिए काफी है। 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटाई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के शिक्षकों को फिलहाल राहत के आसार नहीं, क्वालिटी एजुकेशन के लिए TET जरूरी-सुप्रीम कोर्ट

मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार 13 मई को अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत की टिप्पणियों से यह संकेत मिले कि शिक्षकों को फिलहाल राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। कोर्ट ने साफ कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए TET जरूरी है और शिक्षा व्यवस्था में तय मानकों से समझौता नहीं किया जा सकता। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान या तो समझौता करेगा या फिर तबाह हो जाएगा

top news: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी जंग में अमेरिका की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि ईरान या तो समझौता करेगा या फिर तबाह हो जाएगा। चीन रवाना होने से पहले ट्रम्प ने यह बयान दिया और कहा कि उनके पास हर हालात से निपटने के लिए विकल्प मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने अब तक इस युद्ध में 29 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें सिर्फ सैन्य उपकरणों का खर्च शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

CDL के वाइस प्रेसिडेंट उदय राव गिरफ्तार, 183 करोड़ के आबकारी भुगतान घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई

खबरें काम की: छत्तीसगढ़ के चर्चित आबकारी ओवरटाइम भुगतान घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CDL यानी छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट एन. उदय राव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में इससे पहले सात आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे जा चुके हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि उदय राव फर्जी बिलिंग, भुगतान समन्वय और कमीशन नेटवर्क का अहम कड़ी था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मध्यप्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • पाकिस्तान
  • चीन
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • रूस
  • top news
  • TET
  • केंद्रीय कैबिनेट बैठक
  • खबरें काम की
  • सबरीमाला केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज