Top News: खबरें काम की... जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 11 की मौत

Jitendra Shrivastava | Jul 19, 2026, 21:36 IST
Share
top news (80)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, बादल फटने से 11 की मौत; ईरान का दावा- अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ड्रोन भी गिराया। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरान का दावा- अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ड्रोन गिराने की बात कही

खबरें काम की | top news:ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है। IRGC के मुताबिक जॉर्डन, कुवैत और ओमान में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाया गया। ईरान ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन गिराने की बात भी कही है, हालांकि अमेरिका ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, बादल फटने से 11 मौतें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है। पुंछ में मलबे से 2 साल के बच्चे समेत 5 शव मिले हैं। वहीं नगालैंड और उत्तराखंड में भी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गुयाना में 116 यात्रियों से भरी फेरी पलटी, 53 को बचाया, रेस्क्यू जारी

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में 116 यात्रियों और चालक दल को लेकर जा रही फेरी समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद राहत अभियान शुरू किया गया। अब तक 53 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी यात्रियों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं।

47 हजार तक गिरेगी सोने की कीमत! 1980 जैसा होगा हाल, इस बैंक ने दी बड़ी चेतावनी!

सोने की कीमत को लेकर बाजार में चिंता बढ़ गई है। बैंक ऑफ अमेरिका के रणनीतिकारों ने अपनी नई रिपोर्ट में बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि आने वाले महीनों में सोने में बड़ी गिरावट की संभावना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून सत्र से पहले बैठक, वंदे मातरम बिल पर होगी चर्चा

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें 40 दलों के 58 नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सत्र की रणनीति और विधेयकों पर चर्चा हुई। राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़े बिल समेत कई प्रस्तावों पर बहस के लिए समय तय किया गया है।

सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, पत्नी डॉ. गीतांजलि ने लगाई याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई करते हुए सोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने की मांग ठुकरा दी। अदालत ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोई कारण नहीं दिखता, जिससे उन्हें सरकारी अस्पताल से दूसरी जगह भेजा जाए। कोर्ट ने यह भी माना कि सरकार का उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसला पहली नजर में गलत या मनमाना नहीं था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ITR रिफंड के नाम पर 357 करोड़ का लगाया चूना, आयकर विभाग की गिरफ्त में नैंसी अग्रवाल

मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आयकर विभाग की जांच में एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है, जो एक छोटी सी झुग्गी से चलाया जा रहा था। आरोपी का नाम नैन्सी अग्रवाल बताया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस रैकेट के जरिए देश भर के हजारों लोगों को फर्जी टैक्स रिफंड दिलाया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है। मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बिहार में 40 यात्रियों से भरी नाव पलटी, बाल-बाल बची जान

बिहार के सीतामढ़ी में बागमती नदी में 40 लोगों से भरी नाव पलट गई। हादसे के वक्त लोग कब्रिस्तान से लौट रहे थे। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री तैरकर बाहर निकले, जबकि स्थानीय लोगों ने बाकी लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

कांकेर बवाल : धर्मांतरित व्यक्ति का गांव की सीमा पर शव दफनाने से भड़के ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां एक धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाया गया है। ढेकुना गांव के ग्रामीणों ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों ने शव को गांव की सीमा से हटाने की मांग की है। मामले को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • आयकर विभाग
  • अमेरिका
  • मानसून सत्र
  • जम्मू-कश्मीर
  • ITR
  • top news
  • सोने की कीमत
  • सोनम वांगचुक
  • खबरें काम की
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा