राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर राहुल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
thesootr Desk | Jul 19, 2026, 16:07 IST
rahul gandhi letter pm modi ram mandir
राम मंदिर मामले को लेकर पहली बार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में राहुल ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा है।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच विशेष जांच टीम (SIT) कर रही है। मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
राहुल गांधी ने चिट्ठी में राम मंदिर ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के खातों को सार्वजनिक किया जाए, जिससे हर भक्त यह जान सके कि चढ़ावे का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया।
उन्होंने मांग की कि जांच में जो भी लोग जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय की जाए। यह चिट्ठी शनिवार को लिखी गई थी, जो रविवार को सामने आई।
क्या है
अयोध्या के राम मंदिर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों पर चढ़ावे में चोरी का आरोप लगा था। आरोप है कि उनकी आय और रहन-सहन में बदलाव देखा गया। मामला तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
अब तक गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से 6 आरोपियों के खिलाफ चढ़ावे की चोरी से जुड़े सबूत मिलने की बात सामने आई है। जांच के दौरान कुछ आरोपी पैसे चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं।
चंपत राय की जगह संभालने राम मंदिर में होगी CEO की नियुक्ति, आप भी कर सकते हैं अप्लाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी : सदन में राम मंदिर पर संग्राम, बाहर घोटालों पर बवाल
सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी
चिट्ठी में ये की गईं मांगें
उन्होंने मांग की कि जांच में जो भी लोग जिम्मेदार पाए जाएं, उनकी जवाबदेही तय की जाए। यह चिट्ठी शनिवार को लिखी गई थी, जो रविवार को सामने आई।
चिट्ठी में क्या लिखा
राहुल गांधी ने चिट्ठी में लिखा, "आपने संसद में ट्रस्ट के गठन की घोषणा की थी, लेकिन इसके सदस्यों की नियुक्ति पूरी तरह सरकार ने की। यह बात जगजाहिर है कि ट्रस्ट के सदस्य आरएसएस, वीएचपी और उनके सहयोगी संगठनों से जुड़े हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "पूर्व महासचिव भी आपके करीबी थे। ऐसे में आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं है। जवाबदेही सुनिश्चित करना आपका कर्तव्य है। सरकार और ट्रस्ट की साख इसी बात पर टिकी है।
क्या है राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
6 आरोपियों के खिलाफ मिले सबूत
FAQ
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला क्या है?
अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की ओर से चढ़ाए गए दान की गिनती के दौरान कुछ कर्मचारियों पर पैसे चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। - राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है?
इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें नोट गिनने वाले कर्मचारी, संविदा कर्मचारी और पूर्व बैंक कर्मचारी शामिल हैं। - राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला कैसे सामने आया?
मंदिर के दान की गिनती वाले कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। फुटेज में कुछ कर्मचारी नोटों की गड्डियां ले जाते हुए दिखाई दिए।
ये खबरें भी पढ़ें...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस
छत्तीसगढ़ की चिट्ठी : सदन में राम मंदिर पर संग्राम, बाहर घोटालों पर बवाल
सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA