सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी
Aman Vaishnav | Updated:
राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी
देशभर में चर्चित राम मंदिर चोरी मामले के नाम पर साइबर ठग लोगों को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठग रहे हैं। इस मामले में इंदौर में साइबर सेल ने अलर्ट जारी किया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले का नाम लेकर साइबर ठग अब लोगों को निशाना बना रहे हैं।
- ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या ईडी का अधिकारी बताते हैं।
- इंदौर में कई लोगों के पास ऐसे फर्जी कॉल आए हैं।
- डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बैंक डिटेल्स मांगे जा रहे हैं।
- राज्य साइबर सेल ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।
नया हथियार बना पुराना मामला
मध्य प्रदेश के इंदौर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि उनका मोबाइल नंबर या आधार कार्ड इस चोरी की जांच में सामने आया है। इसके बाद डर का माहौल बनाकर ठगी की कोशिश की जाती है।
राहत की बात यह है कि इंदौर में अभी तक कोई ठगी दर्ज नहीं हुई है। लेकिन जानकारी के अनुसार शहर के कई लोगों तक ऐसे फर्जी कॉल पहुंच चुके हैं। इसी वजह से साइबर सेल ने सतर्क रहने की अपील की है।
कैसे फंसाते हैं ठग
ठग सबसे पहले खुद को जांच अधिकारी बताकर फोन करते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल पर फर्जी पहचान पत्र और वर्दी दिखाई जाती है। इससे पीड़ित का भरोसा जीतने की कोशिश की जाती है।
इसके बाद दावा किया जाता है कि पीड़ित के आधार कार्ड का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है। बचने के नाम पर बैंक खाते की जांच बताई जाती है। इसके बाद ओटीपी और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाता है।
डिजिटल अरेस्ट का सच
यानी अगर कोई कॉल पर खुद को अफसर बताकर पैसे मांगे, तो यह सीधा ठगी का संकेत है। ऐसे कॉल पर भरोसा करने से बचना चाहिए।
क्या करें, क्या नहीं
- चर्चित घटना के नाम पर आने वाले कॉल पर भरोसा न करें।
- कोई भी गोपनीय जानकारी फोन पर न दें।
- दबाव में आकर किसी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
- ठगी का प्रयास होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी रिपोर्ट दर्ज कराएं।
एक्सपर्ट की राय
ये खबरें भी पढ़िए...
भोपाल में नहीं थम रहा साइबर फ्रॉड का कहर, मिलिट्री अफसर भी हुए शिकार
सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर ठगी, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख
साइबर ठग के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल, सस्ते फर्नीचर का लालच देकर बनाया शिकार
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
By Umeshwari Baghel
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
By Aman Vaishnav
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और महक नरवसे का भारतीय टीम में चयन, 26 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगी टी-20 सीरीज
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में खेती की बदल रही तस्वीर, साय सरकार के फैसलों का जमीन पर दिख रहा असर
By The Sootr
मैं डब्बा मंत्री हूं, तुम 2 घंटे...भरे मंच से युवाओं से ऐसा क्या बोल गए सिंधिया कि हंस पड़ी पूरी जनता
By Arohi Raj
भोपाल की पॉश कॉलोनी में बेजुबान कुत्ते को डंडों से पीटा, मुंह को रस्सी से बांधा, जिंदा दफनाने की थी तैयारी
By Aman Vaishnav