Top News: खबरें काम की... ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ का इनाम!

Jitendra Shrivastava | May 19, 2026, 21:43 IST
Share
top news (32)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरान लाएगा बिल: ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ का इनाम; पीएम मोदी ने इंडिया-नॉर्डिक समिट में नेताओं से की मुलाकात। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

ईरान संसद तैयार कर रही बिल, ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर 500 करोड़ इनाम

खबरें काम की | top news:ईरान की संसद डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से अधिक इनाम देने वाला बिल ला सकती है। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इसके प्रस्ताव पर काम कर रहा है। ट्रम्प ने फिलहाल ईरान पर होने वाला हमला टाल दिया।

पीएम मोदी ने इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लिया, नॉर्डिक नेताओं से मुलाकात

पीएम मोदी ने तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने नॉर्वे, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेताओं से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच लोकतंत्र और सहयोग मजबूत हो रहा है।

सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, संदिग्ध किशोर शामिल

अमेरिका के सैन डिएगो की मस्जिद में गोलीबारी हुई, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई। इसमें एक सुरक्षा गार्ड और दो संदिग्ध किशोर शामिल हैं। पुलिस हेट क्राइम की आशंका जता रही है। मामले की जांच अभी जारी है और मस्जिद परिसर में स्कूल भी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में नई बढ़ोतरी, 15 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए पार

देश में पेट्रोल और डीजल आज 90 पैसे प्रति लीटर महंगे हो गए। पिछले पांच दिन में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 15 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए पार और 17 में डीजल 90 रुपए से ऊपर बिक रहा है। उपभोक्ताओं पर बढ़ती महंगाई का दबाव।

मानसून अगले हफ्ते केरल पहुंचेगा, धीमी रफ्तार और हीटवेव अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले हफ्ते केरल पहुंचने की संभावना है। रफ्तार धीमी रहेगी और मानसून बार-बार अटकेगा। अगले 7 दिन मध्य और उत्तर भारत के 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, तापमान 45°C तक पहुंच सकता है।

ताइवान में भारत विरोधी पोस्टर विवाद, प्रवासी मजदूरों को रोकने की मांग

ताइवान में स्थानीय चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार ने भारत विरोधी पोस्टर लगाया। पोस्टर में भारतीय मजदूरों को अपराधी बताकर विरोध जताया गया। यह विवाद श्रम सहयोग समझौते और भारतीय कामगारों को बुलाने की तैयारी के बीच सामने आया।

फालता विधानसभा: TMC कैंडिडेट जहांगीर खान पीछे हटे, दोबारा वोटिंग तय

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर दोबारा वोटिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से हटने का ऐलान किया। 29 अप्रैल की वोटिंग में EVM में गड़बड़ी और भाजपा सिंबल पर टेप मिलने के बाद आयोग ने दोबारा मतदान का आदेश दिया।

राहुल गांधी का हमला: पीएम मोदी हेली लिंग के सवालों से भागते दिखे

राहुल गांधी ने नॉर्वे में पीएम मोदी द्वारा पत्रकार हेली लिंग के सवाल टालने पर आलोचना की। उन्होंने कहा, 'जब छिपाने को कुछ नहीं है तो डरने की कोई जरूरत नहीं। यह भारत की छवि पर असर डालता है।' पीएम मोदी नॉर्वे दौरे पर हैं।

जमीन को लेकर आदिवासियों के विरोध पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले इसी वजह से न खेती अच्छी हुई, न जीवन सुधरा

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मीडिया से रुबरु हुए। शाह ने बस्तर के विकास के विजन को साझा किया और पिछली कांग्रेस सरकार पर नक्सल उन्मूलन के लिए सहयोग न करने का आरोप लगाया। जल, जंगल, जमीन को लेकर आदिवासियों के विरोध और बोधघाट परियोजना को लेकर अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सुप्रीम कोर्ट आदेश: खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन, सुरक्षा जरूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खतरनाक या रेबीज वाले आवारा कुत्तों को इंजेक्शन से मारना कानूनी है। लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर शांतिपूर्ण जीवन का अधिकार जरूरी है। जो अधिकारी आदेश का पालन नहीं करेंगे, उन पर अवमानना केस चलेगा।

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • पीएम मोदी
  • राहुल गांधी
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • मानसून
  • top news
  • नेतन्याहू
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज