Top News: खबरें काम की... ट्रम्प बोले- हिजबुल्लाह नहीं रुका तो ईरान पर बड़ा हमला

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
top news (55)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ट्रम्प की ईरान को चेतावनी, हिजबुल्लाह नहीं रुका तो बड़ा हमला; अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रपति और PM मोदी का देश को संदेश। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ट्रम्प की ईरान को चेतावनी, हिजबुल्लाह नहीं रुका तो होगा बड़ा हमला

खबरें काम की | top news:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि वह हिजबुल्लाह की गतिविधियों पर लगाम लगाए, अन्यथा अमेरिका पहले से बड़ा सैन्य कदम उठा सकता है। वहीं स्विट्जरलैंड में जारी अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शांति और सहयोग की उम्मीद जताई है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देश को दिया संदेश

आज 21 जून 2026 को पूरे देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत के कई शहरों में बड़े-बड़े योग इवेंट्स आयोजित किए गए हैं। यहां लोगों ने हेल्थ और फिटनेस का मैसेज दिया। इसी कड़ी में एमपी के जबलपुर में एक बड़ा स्टेट-लेवल योगा प्रोग्राम आयोजित हुआ। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

तमिलनाडु : सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक घायल

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। अमोनिया गैस रिसाव के कारण कई कर्मचारी प्रभावित हुए। इस हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 65 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 9 मरीजों की हालत गंभीर है और वे वेंटिलेटर पर हैं। घटना के बाद NDRF टीम को मौके पर भेजा गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भारतीय नौसेना को मिले 3 स्वदेशी युद्धपोत, आत्मनिर्भर भारत की बड़ी ताकत

भारतीय नौसेना में तीन स्वदेशी युद्धपोत शामिल किए गए हैं। INS दूनागिरी ब्रह्मोस से लैस है और लंबी दूरी तक सक्षम है। INS संशोधक और INS अग्रय समुद्री सुरक्षा को नई ताकत देते हैं। यह कदम भारत की समुद्री शक्ति को और मजबूत बनाता है।

केंद्र सरकार ने 16 एफडीसी दवाओं पर लगाया बैन, जानें वजह

केंद्र सरकार ने 16 कॉम्बिनेशन दवाओं पर तत्काल प्रभाव से पूरे देश में बैन लगा दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन दवाओं का कोई ठोस चिकित्सीय आधार नहीं है। इनसे मरीजों को फायदे की जगह नुकसान का खतरा ज्यादा है। बैन की गई दवाओं में पेनकिलर, एंटीबायोटिक और स्किनकेयर मिक्स शामिल हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7100 सैलरी वाले इंजीनियर के घर करोड़ों की दौलत, 49 प्लॉट, ओडिशा विजिलेंस की कार्रवाई

ओडिशा के कोरापुट जिले में एक सरकारी इंजीनियर के 7 ठिकानों पर विजिलेंस टीम की छापेमारी हुई। सत्यनारायण सेठी नाम के इस इंजीनियर के पास करोड़ों की अघोषित संपत्ति मिली। उनके पास 49 जमीन के टुकड़े, दो फार्महाउस, सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपए नकद बरामद हुए। सेठी ने 1998 में 7100 रुपए मासिक वेतन से नौकरी शुरू की थी। विजिलेंस को और बेनामी संपत्तियों के मिलने की आशंका है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून फिर एक्टिव, MP–राजस्थान–छत्तीसगढ़ को राहत की उम्मीद

मुंबई में मानसून की एंट्री के साथ मौसम फिर बदल गया है। लंबे ब्रेक के बाद बारिश लौट आई है और आगे बढ़ने के संकेत हैं। इसका असर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तक महसूस हो सकता है। हालांकि, कई राज्यों में अभी भी 40°C से ज्यादा तापमान बना हुआ है और गर्मी का असर जारी है।

NEET री-एग्जाम में सख्ती: देर से पहुंचे छात्र बाहर, विवाद बढ़ा

देशभर में NEET-UG 2026 की री-एग्जाम प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा और सख्त नियमों के बीच हुई। लाखों छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन देर से पहुंचे कई अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिली। कुछ जगहों पर ड्रेस कोड और धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद भी सामने आया। वहीं परीक्षा दबाव से जुड़ी दुखद घटनाएं भी रिपोर्ट हुईं।

सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ावे की गिनती जारी, रकम 32 करोड़ के पार

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में भंडार की गिनती लगातार आगे बढ़ रही है। शनिवार को हुए पांचवें राउंड में 1 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपए की गिनती हुई। इसके साथ ही मंदिर के भंडार से निकली कुल राशि 32 करोड़ 59 लाख 3 हजार 200 रुपए तक पहुंच गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, उठाए बड़े सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर दो मोर्चों पर एक साथ हमला बोला है। पहला - पांचना बांध विवाद, जहां 15-20 दिनों से तनाव बना हुआ है और सरकार कोई समाधान नहीं निकाल पाई। दूसरा - पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में मस्जिदों और दरगाहों पर प्रशासनिक कार्रवाई, जिसे गहलोत ने राजनीतिक ध्रुवीकरण का एजेंडा बताया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिश्वत का खेल : भारतमाला प्रोजेक्ट में सिंचित जमीन को बंजर बताकर काटा मुआवजा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भारतमाला परियोजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम देवादा के किसानों ने आरोप लगाया है कि भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में भारी अनियमितताएं की गई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • पीएम मोदी
  • भजनलाल सरकार
  • भारतीय नौसेना
  • केंद्र सरकार
  • मानसून
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • भारतमाला प्रोजेक्ट
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • गैस रिसाव
  • राष्ट्रपति मुर्मू
  • top news
  • खबरें काम की
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत