Top News: खबरें काम की... आतंकी हमजा बुरहान की हत्या

Sandeep Kumar | May 21, 2026, 21:24 IST
Share
top news
top news

नमस्कार, ट्रम्प और नेतन्याहू में टकराव, ईरान पर अमेरिका-इजराइल झगड़ा; बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम अनिवार्य, CAA भी लागू। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

बंगाल के मदरसों में अब वंदे मातरम् अनिवार्य, CAA लागू, BSF को जमीन भी दी

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। यह आदेश 19 मई को जारी हुआ और सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी मदरसों पर तुरंत लागू होगा। अब सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान जन गण मन, बांग्ला गीत और वंदे मातरम गाए जाएंगे। मदरसों को नए नियम की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपनी होगी। इस कदम के साथ CAA लागू किया गया और BSF को फेंसिंग के लिए जमीन भी दी गई है।

ईरान पर ट्रम्प-नेतन्याहू भिड़ंत: अमेरिका चाहता डील, इजराइल बोले हमले रुकना खतरे में

ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद तेज हो गए हैं। नेतन्याहू चाहते हैं कि ईरान पर हमले जारी रहें, जबकि ट्रम्प फिलहाल डील और बातचीत को प्राथमिकता दे रहे हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने एक घंटे तक फोन पर चर्चा की। नेतन्याहू ने चेताया कि हमले रोकना गलती होगी। ट्रम्प ने खाड़ी देशों की अपील पर हमलों को फिलहाल स्थगित किया। स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

फालता में रिपोलिंग: TMC उम्मीदवार गायब, मतदान बढ़कर 87.90% हुआ

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर गुरुवार को दोबारा मतदान हुआ। रिपोलिंग में वोटिंग बढ़कर 87.90% रही, जो 29 अप्रैल की 86.71% वोटिंग से अधिक है। मुख्य मुकाबला TMC और भाजपा के बीच है, लेकिन TMC उम्मीदवार जहांगीर खान गायब रहे। उनके घर और पार्टी कार्यालय पर ताला लगा मिला। पिछली बार EVM में गड़बड़ी के बाद चुनाव आयोग ने रिपोलिंग का आदेश दिया। फालता के वोटिंग परिणाम 24 मई को घोषित होंगे।

तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक ने शपथ में राहुल जिंदाबाद कहा, गवर्नर ने रोका

तमिलनाडु में विजय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान कांग्रेस विधायक राजेश कुमार ने शपथ ग्रहण के समय कामराज अमर रहें, राजीव गांधी अमर रहें और जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद कहा। इस पर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तुरंत रोक लगाई और कहा कि यह शपथ का हिस्सा नहीं है। समारोह में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ आखिरी में बजाया गया। कैबिनेट में कुल 23 मंत्री शामिल हैं, जिसमें दो कांग्रेस विधायक भी हैं।

पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हमजा अल-बद्र का टॉप कमांडर था और भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था। उसका नेटवर्क दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रभावित करता था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक, चार दिन में बीजेपी को पछाड़ा

नई नवेली डिजिटल पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी CJP ने आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रही थी। लेकिन अब इस पार्टी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर सरकार पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका में H-1B भारतीय प्रोफेशनल्स को अल्टीमेटम: 60 दिन में नौकरी या देश छोड़ें

अमेरिका के टेक सेक्टर में छंटनी की नई लहर ने H-1B वीजा धारक भारतीय पेशेवरों की जिंदगी उलट दी है। मेटा, अमेजन और लिंक्डइन जैसी कंपनियों में AI और ऑटोमेशन की वजह से बड़े पैमाने पर नौकरियां खत्म हो रही हैं। नौकरी खोने वाले भारतीय इंजीनियरों और डेवलपर्स को 60 दिन में नया रोजगार खोजने या अमेरिका छोड़ने का अल्टीमेटम मिला है। यह कदम न केवल आर्थिक नुकसान बल्कि परिवार और रहने की स्थिति पर भी बड़ा असर डाल रहा है।

महादेव सट्टा एप में 50 करोड़ का अवैध लेन देन, हाईकोर्ट का संदिग्ध बैंक खाते अनफ्रीज करने से इनकार

छत्तीसगढ़ के महादेव सट्टा एप से जुड़े करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए संदिग्ध बैंक खातों को अनफ्रीज करने की मांग खारिज कर दी है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि जिन खातों का उपयोग कथित तौर पर अवैध वित्तीय गतिविधियों और अपराध से अर्जित रकम के ट्रांजेक्शन में किया गया हो, उन्हें जांच पूरी होने से पहले संचालित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।कोर्ट के इस फैसले को ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ जांच एजेंसियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। साथ ही इसे अवैध ऑनलाइन बेटिंग और हवाला जैसे वित्तीय अपराधों पर सख्त संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में UCC लागू करने की कवायद, 23 मई को इंदौर जाएगी कमेटी, उज्जैन का भी दौरा

मध्य प्रदेश में यूसीसी (Uniform Civil Code) यानी समान नागरिक संहिता लागू करने की कोशिशें अब तेज हो गई हैं। इसके लिए बनाई गई 6 सदस्यीय कमेटी शनिवार 23 मई को इंदौर का दौरा करेगी। यहां कमेटी के सामने शहर के तमाम जनप्रतिनिधि, सभी धर्मगुरु और आम नागरिक अपनी बात रखेंगे। इंदौर के बाद कमेटी उज्जैन का भी दौरा करने वाली है। इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रसाद देसाई कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

NEET पेपर लीक पर सियासी घमासान, डोटासरा बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने गुरुवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, यहां तक कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। विधायकों को पुलिस ने धक्के देकर पीछे धकेल दिया, जबकि पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पुलिस कमिश्नरेट के सामने सड़क पर बैठ गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

FM रेडियो पर संकट: कंपनियां मांग रही राहत, नहीं तो रफ्तार थम जाएगी

खबरें काम की: देश के प्राइवेट FM रेडियो सेक्टर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। विज्ञापन घट रहे हैं, खर्च बढ़ रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने कमाई पर असर डाला है। कंपनियों ने सरकार से लाइसेंस फीस हटाने और GST घटाने की मांग की है। इंडस्ट्री एक्स्पर्ट्स का कहना है कि राहत नहीं मिली तो कई FM स्टेशन बंद हो सकते हैं। सही कदमों से निवेश, रोजगार और स्थानीय कंटेंट को बढ़ावा मिल सकता है।

बांदा में लगातार 5वें दिन रिकार्ड तापमान, सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा

top news: देश के बांदा जिले में लगातार पांचवें दिन रिकार्ड तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण लू और तेज धूप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी है। मई के अंतिम दिनों में गर्मी अपने चरम पर है, सुबह से ही धूप और दोपहर में तेज गर्म हवाओं से आमजन का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • महादेव सट्टा एप
  • UCC
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • पश्चिम बंगाल
  • top news
  • बेंजामिन नेतन्याहू
  • खबरें काम की
  • वंदे मातरम
  • कॉकरोच जनता पार्टी
  • हमजा बुरहान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा