Top News: खबरें काम की... ईरानी तेल पर अमेरिकी राहत, भारत को मौका

Jitendra Shrivastava | Jun 22, 2026, 21:18 IST
Share
top news (56)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, ईरानी तेल पर अमेरिकी राहत, भारत को 60 दिन का बड़ा मौका; कतर गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत, कई देशों के लोग शामिल। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

ईरानी तेल पर अमेरिकी राहत, भारत को 60 दिन का बड़ा मौका

खबरें काम की | top news:अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री पर लगी पाबंदियों में 60 दिन की छूट देकर वैश्विक ऊर्जा बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है। इस फैसले से भारत समेत कई देशों के लिए ईरानी तेल आयात का रास्ता फिर खुल सकता है, जबकि परमाणु निगरानी और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी नई उम्मीदें जगी हैं।

कतर गैस प्लांट में धमाका, 13 की मौत, कई देशों के लोग शामिल

कतर के रास लाफान LNG प्लांट में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 13 लोगों की मौत और 60 से अधिक घायल हुए हैं। मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं। कई देशों के लोग प्रभावित हुए हैं। हादसे की जांच जारी है और इसे दुर्घटना बताया गया है।

जर्मनी में 70 साल तक नौकरी! रिटायरमेंट नियमों में बड़ा बदलाव

जर्मनी में पेंशन व्यवस्था को बचाने के लिए सरकार बड़े बदलावों की तैयारी में है। प्रस्तावित सुधारों के तहत रिटायरमेंट की उम्र 67 से बढ़ाकर 70 साल की जा सकती है, जबकि जल्दी रिटायर होने की लोकप्रिय सुविधा खत्म होने की आशंका है। बढ़ती बुजुर्ग आबादी के बीच यह फैसला लाखों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है।

महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर, उद्धव के 6 सांसदों ने थामा शिंदे गुट का दामन

महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नंदनवन बंगले पर पहुंचे। वहां बैठक के बाद उन्होंने शिंदे के साथ मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आधिकारिक रूप से शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लखनऊ की कोचिंग में लगी आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। उषा मेहता मार्ग पर कोचिंग की तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग दोपहर करीब तीन बजे अचानक फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरा भवन धुएं से भर गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मानसून की रफ्तार तेज, छत्तीसगढ़ पहुंचा, कई राज्यों में तबाही

मानसून 15 दिन की देरी के बाद अब आगे बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में इसकी एंट्री हो चुकी है और बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में ओलावृष्टि, यूपी और एमपी में भीषण गर्मी, तमिलनाडु में बवंडर और झारखंड में बिजली गिरने से कई मौतें हुई हैं। मौसम का असर देशभर में दिख रहा है।

UK में कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, एंडी बर्नहम होंगे नए प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोमवार को इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर एक टीवी बयान में यह जानकारी दी। स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय (Charles III) से बात कर ली है। उन्होंने कहा कि वे लेबर पार्टी के नेता पद से इस्तीफा देंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल : रायपुर से लेकर बस्तर तक 30 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखा खतरा बढ़ा

नासा की नई रिपोर्ट के अनुसार समुद्री गर्मी तेजी से बढ़ रही है। गॉडजिला अल नीनो जैसी स्थिति फिर सक्रिय हो रही है। इससे भारत और दक्षिण एशिया में सूखा और बाढ़ दोनों का खतरा बढ़ गया है। वैज्ञानिक इसे 1997 जैसी गंभीर जलवायु स्थिति मान रहे हैं। मानसून कमजोर पड़ सकता है।

Tags:
  • अमेरिका
  • मानसून
  • आबकारी विभाग
  • अल नीनो
  • रिटायरमेंट
  • top news
  • कीर स्टार्मर
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग