Top News: खबरें काम की... शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Jitendra Shrivastava | Jul 25, 2026, 21:20 IST
Share
top news (85)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; जंतर-मंतर से कॉकरोच पार्टी का आंदोलन खत्म, सभी मांगें मंजूर। देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

जंतर-मंतर से कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन खत्म, CJP की सभी मांगें मंजूर

खबरें काम की | top news:कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। दरअसल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही CJP की तीनों मांगें सरकार ने मान लीं है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा त्यागपत्र

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शुक्रवार, 23 जुलाई को सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्यागपत्र भेज दिया है। यह इस्तीफा NEET (National Eligibility cum Entrance Test) पेपर लीक मामले के बाद आया है। पिछले 36 दिन से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा था। Gen-Z लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अरामको पर मिसाइल हमले का दावा, हूतियों ने बढ़ाई सऊदी की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की जजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हूतियों के मुताबिक तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना साधा गया। हालांकि सऊदी सरकार और अरामको ने अभी नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप की चीन-रूस को चेतावनी, ईरान मदद पर बढ़ा तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस को ईरान विवाद से दूर रहने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर दोनों देश ईरान की मदद करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस बयान के बाद अमेरिका, चीन और रूस के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बारिश का कहर: गुजरात में बाढ़, असम में 61 मौतें; कई राज्यों में अलर्ट

देश के कई राज्यों में मानसून का असर तेज हो गया है। गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी, जहां 24 घंटे में 14 लोगों की जान गई। वहीं MP, यूपी और राजस्थान में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कनाडा में पंजाब की छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर पर आरोप

कनाडा के एडमंटन में पंजाब की 23 वर्षीय छात्रा दमनप्रीत कौर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में उसके लिव-इन पार्टनर रितिश कुमार को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार अब शव भारत लाने की कोशिश कर रहा है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, किताबों में हो हिंदू देवी-देवताओं की जानकारी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाठ्यपुस्तकों में हिंदू देवी-देवताओं की जानकारी शामिल करने की वकालत की। उनका कहना है कि माता-पिता को बच्चों के सवालों का जवाब देना आना चाहिए। भागवत ने परिवारों में घटती बातचीत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन ने घर की बातचीत की जगह ले ली है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी बोले- छात्रों की बड़ी जीत

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने युवाओं की तारीफ करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम बताया। राहुल ने कहा कि लोकतंत्र और अपने भविष्य के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों पर देश को गर्व है।

सरकार का बड़ा फैसला, यूनिवर्सिटी नियमों में मिली ढील

राजस्थान सरकार ने निजी यूनिवर्सिटी के लिए जमीन की शर्त आसान कर दी है। पहले 30 एकड़ जमीन जरूरी थी, अब यह घटाकर 20 एकड़ कर दी गई है। अब दो अलग-अलग भू-खंडों पर भी यूनिवर्सिटी स्थापित की जा सकेगी। यह नया आदेश राज्य भर में तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 7 साल से रुकी नई निजी यूनिवर्सिटी की स्थापना अब शुरू हो सकेगी। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BSP से करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में 16वां आरोपी गिरफ्तार, लोडर जब्त

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में स्क्रैप और कोक चोरी करने वाले गिरोह पर पुरानी भिलाई पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में लोडर ऑपरेटर हेमंत देवांगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 16 हो गई है। खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • राहुल गांधी
  • राजस्थान सरकार
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • आंदोलन खत्म
  • कनाडा
  • top news
  • मिसाइल
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा