PoK पर भारत की दोटूक- पाकिस्तान और चीन के बीच कोई सीमा नहीं, संयुक्त आयोग अवैध
पाकिस्तान और चीन के कथित सीमा आयोग पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच कोई वैध सीमा नहीं है। इसलिए संयुक्त आयोग का कानूनी आधार भी नहीं बनता। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र पर किसी देश से समझौता करने का अधिकार नहीं है। इसे नाटकबाजी बताया।
झीरम घाटी नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा
छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली हमला मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए (NIA) अदालत ने सभी 10 दोषी ठहराए गए आरोपियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंअमेरिका-हूती की गुप्त बैठक, विद्रोहियों का ऐलान- अब सिर्फ सऊदी अरब निशाना
top news:ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका और हूती प्रतिनिधियों के बीच गुप्त बैठक होने की खबर सामने आई है। बातचीत अमेरिकी दूतावास में हुई जहां दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। हूती प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोहम्मद अब्दुलसलाम और अब्देलमलिक अल-अजिरी ने किया। बैठक लाल सागर के एक रणनीतिक द्वीप पर हूतियों के कब्जे के बाद हुई। हूतियों ने अमेरिकी और इजरायली जहाजों को निशाना नहीं बनाने तथा केवल सऊदी अरब पर हमला करने का यह सार्वजनिक ऐलान किया
बारिश-बाढ़ से कई राज्यों में तबाही, बिहार में 50 लाख घिरे; यूपी में नदी निगल गई सात मकान
बिहार से उत्तराखंड तक बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिहार के 15 जिलों की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख लोग पानी से घिरे हैं। उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ से चार लाख लोग प्रभावित हैं। लखीमपुर में शारदा नदी के कटाव से सात मकान बह गए। पिथौरागढ़ में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद हुआ। मध्य प्रदेश और राजस्थान के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन सतर्क है।
UPI चार्ज पर सरकार और राहुल आमने-सामने, विदेशी दबाव के आरोपों पर वित्त मंत्रालय का जवाब
यूपीआई पर चार्ज को लेकर सरकार और राहुल गांधी आमने-सामने आ गए हैं। वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि नियमों में बदलाव किसी विदेशी दबाव में नहीं किया गया। मंत्रालय के अनुसार सभी फैसले देश की घरेलू जरूरतों और हितों को ध्यान में रखकर स्वतंत्र रूप से लिए गए हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस कदम से अमेरिका को फायदा होगा। उन्होंने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
निजी कर्मचारियों को झटका, सरकार ने पीएफ की लिमिट 15 से बढ़ाकर की 25 हजार
केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को EPF और EPS के लिए अनिवार्य बेसिक सैलरी लिमिट बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रति महीना कर दी है। अब कंपनियों को 25 हजार रुपए तक की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को PF के दायरे में शामिल करना ही होगा। पहले यह लिमिट 15 हजार रुपए प्रति महीना थी। यह बदलाव करीब 12 साल बाद हुआ है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि इससे 51 लाख कर्मचारियों को PF बचत और पेंशन का सीधा फायदा मिलेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करेंअरब सागर में भारत-पाकिस्तान के युद्धपोत टकराए, दिल्ली ने पाकिस्तानी अधिकारी को किया तलब
अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना का जहाज भारतीय युद्धपोत से टकरा गया। घटना मंगलवार शाम उस समय हुई जब भारतीय जहाज नियमित निगरानी अभियान पर था। भारत का आरोप है कि पाकिस्तानी जहाज तेज रफ्तार में गलत दिशा की ओर मुड़ा। टक्कर में पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोनों देशों के सैन्य जहाज इससे पहले 2011 में भी टकराए थे।
अमेरिका से बढ़ती दूरी के बीच यूरोप के करीब कनाडा, बनेगा पहला एसोसिएट सदस्य
अमेरिका के साथ रिश्तों में बढ़ती खटास के बीच कनाडा अब यूरोप से रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। यूरोपीय संघ उसे अपना पहला एसोसिएट सदस्य बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस दर्जे में कनाडा को मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। इसके बावजूद रक्षा कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक ऊर्जा महत्वपूर्ण खनिजों और व्यापार में सहयोग बढ़ेगा। कनाडा ब्रिटेन और यूक्रेन के साथ प्रस्तावित सुरक्षा परिषद से जुड़कर यूरोप की सामूहिक सुरक्षा को मजबूती भी देगा।
दिशा सालियन केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- न उन्हें जानता था, न कभी मिला
दिशा सालियन मौत मामले में सीबीआई की एफआईआर के बाद आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि वह दिशा को नहीं जानते थे और उनसे कभी मिले भी नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए उनका नाम जानबूझकर मामले से जोड़ा जा रहा है। दिशा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी आठ जून 2020 को मुंबई के मलाड में 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी।
पतंजलि का पूर्व सांसद ब्रजभूषण पर 50 करोड़ का मानहानि मुकदमा, घी को बताया था नकली
खबरें काम की:पतंजलि फूड्स ने ब्रजभूषण शरण सिंह पर घी को नकली बताने के बयान को लेकर 50 करोड़ रुपए का मानहानि केस दायर किया है। मामला इंदौर हाईकोर्ट में है, अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें