Top News: खबरें काम की... उत्तर ईरान के आसमान में UFO का दावा

Jitendra Shrivastava | Sept 21, 2026, 21:51 IST
Share
top news (139)
Photograph: (THESOOTR)

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... उत्तर ईरान के आसमान में UFO का दावा, 50 साल पुरानी घटना याद आई; 70 नहीं, 105 बार हुई राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी, SC में बोली SIT। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर...

ईरान के आसमान में UFO का दावा, 50 साल पुरानी घटना फिर चर्चा में

खबरें काम की | top news:ईरान की राजधानी तेहरान में आसमान में एक रहस्यमयी चमकती वस्तु दिखने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे पहले 1976 में भी ऐसी घटना सामने आई थी, जब जांच के लिए भेजे गए फाइटर जेट के सिस्टम फेल होने की बात कही गई थी।

कनाडा प्लेन क्रैश में 2 भारतीय छात्रों की मौत, ट्रेनिंग के दौरान हादसा

कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। सस्केचेवान प्रांत में हुए इस हादसे के बाद करीब 8 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। भारतीय दूतावास ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। हादसे की जांच की जा रही है।

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 28 आतंकियों की मौत का दावा

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्सों में एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने हमले में 28 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया है। वहीं तालिबान सरकार ने नागरिकों की मौत और नुकसान की बात कही है। अफगानिस्तान ने हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है।

70 नहीं, 105 बार हुई राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, सुप्रीम कोर्ट में बोली SIT

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया खुलासा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि CCTV में 70 नहीं, 105 घटनाएं कैद हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी। मामले में पहले से 8 आरोपी गिरफ्तार होकर जेल में बंद हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोनिया गांधी वोटर लिस्ट मामला: कोर्ट ने मजिस्ट्रेट आदेश रद्द किया

सोनिया गांधी से जुड़े वोटर लिस्ट मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के पुराने आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने मामले की दोबारा सुनवाई के निर्देश दिए हैं। याचिका में नागरिकता मिलने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल होने का आरोप लगाया गया था।

बारिश का कहर: केरल में 5 मौतें, कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केरल में लैंडस्लाइड और बाढ़ की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हुई है। यूपी में तीन बच्चों की डूबने से जान चली गई। वहीं गुजरात के भावनगर और राजकोट में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख का जुर्माना, 3 साल की जेल भी

अपने दस्तावेजों पर ली गई सिम किसी दूसरे व्यक्ति को देना महंगा पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग ने 21 सितंबर को नई एडवाइजरी जारी की है। फर्जी ID से सिम खरीदने-बेचने या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक जुर्माना हो सकता है।

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, दूसरे दिन जीते 6 मेडल

जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 4 मेडल अपने नाम किए। शूटिंग में खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज जीते, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी भारत को सफलता मिली। कुल पदकों की संख्या 6 पहुंच गई है।

301 नगरीय निकायों में से 197 पर भाजपा का महापौर-चेयरमैन, निर्दलीयों के दम से चमकी किस्मत

राजस्थान के 301 नगरीय निकायों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए निकाय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की है। हालांकि पाली, अजमेर और अलवर जैसे कई प्रमुख निकायों में स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के सहयोग और विरोधी खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग के सहारे बाजी मार ली। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुई 20 बागियों की वापसी, अमित और रेणु जोगी को मनाही

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी से अलग राह अपनाने वाले नेताओं की अब घर वापसी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने निष्कासित नेताओं के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पहली सूची में 20 नेताओं का निष्कासन समाप्त करने का फैसला लिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सोनिया गांधी
  • UFO
  • वोटर लिस्ट
  • एशियन गेम्स
  • पाकिस्तान
  • ईरान
  • top news
  • प्लेन क्रैश
  • एयरस्ट्राइक
  • खबरें काम की
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना