301 नगरीय निकायों में से 197 पर भाजपा का महापौर-चेयरमैन, निर्दलीयों के दम से चमकी किस्मत

Mukesh Sharma | Sept 21, 2026, 18:25 IST
Share
निकाय चुनाव
निकाय चुनाव

राजस्थान की 301 निकायों में भाजपा ने 197 अध्यक्ष पद जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। कांग्रेस 94 पर रुकी। निर्दलीय 7, आप, सीपीएम और आरएलपी ने 1-1 निकाय पर कब्जा किया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाजपा का दबदबा,197 निकायों में जीत दर्ज कर स्थापित किया पूर्ण वर्चस्व।
  • क्रॉस वोटिंग का बड़ा खेल,बहुमत के बावजूद पाली और अजमेर में पिछड़ गई कांग्रेस।
  • निर्दलीय बने किंगमेकर,अलवर और पाली में निर्दलीयों के सहारे भाजपा ने बनाया मेयर।
  • बीकानेर में राहत,अनिल कल्ला की जीत से कांग्रेस का मेयर का खाता खुला।
राजस्थान के 301 नगरीय निकायों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए निकाय राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की है। हालांकि पाली, अजमेर और अलवर जैसे कई प्रमुख निकायों में स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के सहयोग और विरोधी खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग के सहारे बाजी मार ली। जबकि बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के अनिल कल्ला मेयर पद पर जीत दर्ज करने में सफल रहे।

पाली में कांग्रेस के 29 पार्षद, फिर भी भाजपा का मेयर:

65 सदस्यीय पाली नगर निगम में कांग्रेस ने 29,भाजपा के 21 और निर्दलीयों के 15 पार्षद जीते थे। बहुमत के लिए 33 वोट जरूरी थे।

इसके बावजूद मतदान में भाजपा की नमिता बुबकिया को 33 वोट मिले और वह मेयर चुनी गईं। निर्दलीय राजबाला हिंगड़ को 29 और कांग्रेस की सुमित्रा जैन को सिर्फ 3 वोट मिले। यानी कांग्रेस की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद उसके पार्षदों का पूरा समर्थन मेयर उम्मीदवार को नहीं मिल सका।

अजमेर में बदल गए समीकरण

अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा के 32 पार्षद और 11 निर्दलीय थे। बहुमत का आंकड़ा 41 था। चुनाव से पहले कांग्रेस को चार अतिरिक्त वोटों की जरूरत थी, जबकि भाजपा को बहुमत तक पहुंचने के लिए निर्दलीयों के समर्थन पर निर्भर रहना था।मेयर चुनाव में भाजपा की अनामिका शर्मा ने बाजी मार ली। उन्हें 43 वोट मिले जबकि कांग्रेस 37 वोटों पर ही सिमट गई। पार्षदों के चुनाव में बढ़त बनाने के बावजूद कांग्रेस अंतिम नतीजों में पिछड़ गई।

अलवर में निर्दलीयों के सहारे मारी बाजी

65 सदस्यीय अलवर नगर निगम में भाजपा 28 पार्षदों के साथ सबसे बड़ा दल था। कांग्रेस के 23 तथा 13 निर्दलीय और एक बसपा पार्षद था। बहुमत के लिए 33 वोट चाहिए थे। भाजपा ने निर्दलीयों का समर्थन जुटाकर सुमनलता अग्रवाल को मेयर बनाने में सफलता हासिल की है।

राजस्थान के 10 नगर निगमों में महापौर चुनाव की स्थिति

क्रमनगर निगमपरिणाम/स्थितिमहापौरपार्टीप्रमुख तथ्य
1जयपुरचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
2जोधपुरचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
3कोटाचुनाव 25 सितंबर को——25 सितंबर को मतदान/मतगणना
4भरतपुरनिर्विरोधअनुराधा सिंहभाजपानिर्विरोध चुनी गईं, आज शपथ ली
5अलवरभाजपा की जीतसुमनलता अग्रवालभाजपा42 वोट; कांग्रेस को 23 वोट
6पालीभाजपा की जीतनमिता बुबकियाभाजपा33 वोट; निर्दलीय राजबाला को 29, कांग्रेस को 3
7बीकानेरकांग्रेस की जीतअनिल कल्लाकांग्रेस50 वोट; भाजपा के सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30
8उदयपुरभाजपा की जीतपारस सिंघवीभाजपा55 वोट; कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 25
9अजमेरभाजपा की जीतअनामिका शर्माभाजपाबीजेपी को 43 और कांग्रेस को 37 वोट मिले
10भीलवाड़ानिर्विरोधजसवंत कंवरभाजपानिर्विरोध निर्वाचन; अब उपमहापौर पर मंथन

निर्दलीयों और व्यक्तिगत समर्थन आया काम

पांच मेयर चुनावों ने निकाय चुनाव की राजनीति में निर्दलीयों और क्रॉस वोटिंग की भूमिका को उजागर कर दिया है। उदयपुर और बीकानेर में स्पष्ट बहुमत होने से चुनाव आसान रहा। लेकिन पाली,अजमेर और अलवर में किसी दल के पास बहुमत नहीं था।

ऐसे में पार्षदों का व्यक्तिगत समर्थन और निर्दलीयों का रुख निर्णायक बना। वार्ड चुनाव में भाजपा ने 4,179 वार्ड जीते थे,जबकि कांग्रेस के खाते में 3,613 और निर्दलीयों के खाते में 2,273 वार्ड आए।

यहां निर्विरोध निर्वाचन

पुष्कर, गोविंदगढ़-रामबास, खेरली, धोरीमन्ना, चौहटन, रायपुर, बयाना, भरतपुर, नदबई, रूपवास, उच्चैन, निंबाहेड़ा, खेतड़ी, हिंडौन सिटी, भिवाड़ी, कोटकासिम और पलसाना सहित कई निकायों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

तीन नगर निगम का रिजल्ट 25 को

जयपुर, जोधपुर, और कोटा नगर निगम के लिए मेयर का चुनाव 25 सितम्बर को होगा। तिजारा नगर परिषद एवम श्री विजय नगर, खाटू श्याम जी के रिजल्ट आने बाकि है

राजस्थान निकाय चुनाव
राजस्थान निकाय चुनाव


यह खबरें भी पढ़ें...

निकाय चुनाव: अजमेर में 4 वोट की तलाश, सीकर में बहुमत; फिर कांग्रेस को किस बात का डर?

राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर नगर निगम और भोपालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी विजयी

अजमेर राजस्व मंडल पहुंचे मुख्य सचिव, बोले- भ्रष्ट अधिकारियों पर हो सख्त कार्रवाई

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'!

Tags:
  • कांग्रेस
  • नगरीय निकाय
  • बीकानेर
  • नगर निगम
  • अजमेर
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी