Top News: खबरें काम की... नगालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, 36 साल से है शराबबंदी

Jitendra Shrivastava | Sept 26, 2026, 21:30 IST
Share
top news (143)
Photograph: (thesootr)

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें... नगालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, 36 साल से है शराबबंदी; पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 की मौत और 30 से ज्यादा घायल। अन्य खबरों पर भी डालते हैं एक नजर..

नगालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, 36 साल से है शराबबंदी

खबरें काम की | top news:नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार बोतलें जब्त की हैं। राज्य में 36 साल से शराबबंदी लागू है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित की गई है।

पाकिस्तान में बड़ा धमाका, 11 की मौत और 30 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां प्रांत के डेरा इस्माइल खान में भीषण धमाका हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

सऊदी अरब बना रहा परमाणु बम?, CIA रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

सऊदी अरब के परमाणु कार्यक्रम को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से दावा किया गया है कि सऊदी ने परमाणु हथियार विकल्प को पूरी तरह छोड़ा नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की परमाणु डील को लेकर सांसदों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रम्प की चुनाव नतीजों पर नजर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनावी हालात के बाद ईरान को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

SIR विवाद: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी

SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। आयोग ने कहा है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में छूट गया है, वे आवेदन कर सकते हैं। नोटिस मिले लोगों के घर BLO पहुंचकर दस्तावेज लेंगे और जांच के बाद नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बारिश का कहर जारी, 14 राज्यों में अलर्ट; चारधाम यात्रा पर रोक

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। उत्तराखंड में बर्फबारी और लैंडस्लाइड के कारण चारधाम यात्रा रोक दी गई है। वहीं अर्नब चक्रवात के प्रभाव से यूपी समेत कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी जारी है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

एशियन गेम्स में भारत का गोल्ड धमाका, कबड्डी में दोनों टीमें चैंपियन

एशियन गेम्स में भारत ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। महिला और पुरुष दोनों टीमों ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल जीते। पुरुष टीम ने 40-34 और महिला टीम ने 37-34 से जीत दर्ज की। वहीं तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल हासिल किया।

मेधा रूपम केस में नया मोड़, सुनवाई करने वाले जस्टिस के बेटे का निकला ECI से कनेक्शन

नोएडा की जिलाधिकारी (DM) मेधा रूपम से जुड़े मामले में एक नई जानकारी सामने आई है। आईएएस मेधा रूपम की याचिका पर सुनवाई करने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ के अध्यक्ष जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का चुनाव आयोग (ECI) से पेशेवर जुड़ाव होने की बात सामने आई है। खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी एमपी से गिरफ्तार, अब तक 30 आरोपी सलाखों के पीछे

बिलासपुर के खपरगंज हिंसा मामले में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह अपने दोस्त के घर छिपा हुआ था। खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • एशियन गेम्स
  • सऊदी अरब
  • पाकिस्तान
  • top news
  • जहरीली शराब
  • नगालैंड
  • परमाणु बम
  • खबरें काम की
  • बारिश का कहर
  • आईएएस मेधा रूपम
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Umeshwari Baghel

कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस

By Mukesh Sharma

जयपुर: थाने में आरोपी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, पुलिस कमिश्नर समेत अफसरों को नोटिस
एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग

By Jitendra Shrivastava

एमपी के 11 जिले सूखे की कगार पर, धार में 52 फीसदी कम बारिश, सीएम मोहन यादव से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर दी ये बड़ी मांग