त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव, सुसाइड की आशंका
Aman Vaishnav | Jul 20, 2026, 14:16 IST
डीजीपी अनुराग धनखड़
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ का शव पुलिस मुख्यालय में मिला है। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड माना जा रहा है। वह यूपी के बागपत के रहने वाले 1994 बैच के आईपीएस (IPS) अफसर थे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में अचेत हालत में पाए गए।
- अधिकारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए।
- वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- पुलिस की शुरुआती जांच में इसे सुसाइड बताया जा रहा है।
अधिकारियों ने बिना देर किए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी। जांच में जुटी टीम के मुताबिक यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
फिलहाल उनका शव अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में रखा गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक लंबा और अनुभवी करियर
साल 2003-04 में उन्होंने UN के कोसोवो मिशन में भी सेवाएं दी थीं। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पुलिस सेवा की छवि को मजबूत करने वाला काम था।
इसके बाद 2005 से 2013 तक वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे। इस दौरान उन्होंने CBI में SP और DIG के पद संभाले।
साल 2013 से 2016 तक उन्हें त्रिपुरा में IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी मिली। फिर 2016 से 2023 तक वह दोबारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए। इस दौरान उन्होंने BPR&D, CISF और CBI में काम किया।
त्रिपुरा में डीजीपी तक का सफर
शिक्षा और विशेषज्ञता
वह फ्रॉड मामलों की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विशेषज्ञ भी माने जाते थे। अपने करियर के दौरान उन्हें पुलिस मेडल और राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसे सम्मान भी मिल चुके थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP नेता का नाम
जान देने से पहले मेहंदी से हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट, ससुराल की यातनाओं का जिक्र
देश दुनिया न्यूज: कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : IC मार्ट संचालक राजस्थान से गिरफ्तार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari