ट्रंप के टैरिफ का असर भारतीय दवा बाजार पर, जानिए 200% टैक्स से क्या-क्या बदलेगा

Kaushiki | Jul 22, 2026, 17:13 IST
Share
trump tariff generic drugs india pharma impact
trump tariff generic drugs india pharma impact

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान किया है। 1 अगस्त 2026 से दो साल जीरो टैक्स रहेगा। 2028 से 100% और 2029 से 200% टैक्स लगेगा। इससे सन फार्मा, सिप्ला जैसी भारतीय दवा कंपनियों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान किया।
  • एक अगस्त 2026 से अगले दो साल तक शून्य टैक्स रहेगा।
  • 2028 से 100% और 2029 से 200% टैक्स वसूला जाएगा।
  • अमेरिका में दवा उत्पादन बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया।
  • भारतीय दवा कंपनियों के कारोबार पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

अमेरिका का नया फैसला और भारतीय फार्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्केट में नया हलचल मचा दिया है। उन्होंने आयात होने वाली जेनेरिक दवाओं पर टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया है। यह नया नियम एक अगस्त 2026 से लागू होने जा रहा है।

शुरुआती दो सालों तक कंपनियों को टैक्स में पूरी छूट मिलेगी। लेकिन इसके बाद टैक्स की दरें तेजी से बढ़ाई जाएंगी। इससे भारत की बड़ी दवा कंपनियों पर सीधा असर पड़ सकता है। सन फार्मा, सिप्ला और ल्यूपिन जैसी कंपनियां अब रडार पर हैं।

भारत अमेरिका को सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाइयां सप्लाई करने वाला देश है। अमेरिका के डॉक्टर 90% मरीजों को जेनेरिक दवाएं ही लिखते हैं। आइए समझें ट्रंप के इस फैसले से क्या बदलाव आएंगे।

अब दवाइयों पर भी लग सकता है टैरिफ़, भारत पर क्या होगा असर - BBC News हिंदी
अब दवाइयों पर भी लग सकता है टैरिफ़, भारत पर क्या होगा असर - BBC News हिंदी


ट्रंप ने क्या कहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस नीति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त 2026 से अमेरिका में आने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर अगले दो साल तक 0% टैरिफ लगेगा। इसके बाद अगले एक साल तक यह टैरिफ बढ़कर 100% हो जाएगा और उसके बाद यह 200% तक पहुंच जाएगा।

क्यों लिया गया यह फैसला

ट्रंप का कहना है कि यह कदम अमेरिका में ही जेनेरिक दवाओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए उठाया गया है। उनका मानना है कि इससे विदेशी दवा कंपनियां अमेरिका में अपने कारखाने लगाने के लिए प्रेरित होंगी।

जो कंपनियां तय समय में अमेरिका में उत्पादन इकाई नहीं लगाएंगी, उन्हें भारी टैरिफ चुकाना होगा। ट्रंप ने इसे अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी नीति बताया है।

Trump Tariff: 'दवाइयों पर 200 प्रतिशत और तांबे पर लगा सकते हैं 50 प्रतिशत  टैरिफ', ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान - Donald Trump says Can impose 200  percent tariff on medicines
Trump Tariff: 'दवाइयों पर 200 प्रतिशत और तांबे पर लगा सकते हैं 50 प्रतिशत टैरिफ', ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान - Donald Trump says Can impose 200 percent tariff on medicines


पेटेंट और ब्रांडेड दवाओं पर नहीं होगा असर

ट्रंप ने साफ किया है कि यह नई टैरिफ नीति सिर्फ जेनेरिक दवाओं पर लागू होगी। ब्रांडेड और पेटेंट वाली दवाओं की मौजूदा नीति में कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में ब्रांडेड और पेटेंट दवाओं पर पहले से ही 100% टैरिफ लगाया जा चुका है।

आम भारतीयों पर क्या होगा असर

आम भारतीयों के लिए यह मुद्दा सीधे तौर पर तीन स्तर पर असर डाल सकता है। पहला, अगर भारतीय दवा कंपनियों का अमेरिकी कारोबार प्रभावित होता है, तो इसका असर उनके शेयर बाजार प्रदर्शन और मुनाफे पर पड़ सकता है, जिससे शेयर बाजार में निवेश करने वाले भारतीयों पर भी असर आ सकता है।

दूसरा, दवा कंपनियों के फार्मा एक्सपोर्ट सेक्टर से जुड़े लाखों कर्मचारियों की नौकरियों पर भी दबाव बन सकता है, खासकर अगर कंपनियां लागत घटाने के लिए उत्पादन में कटौती करती हैं। तीसरा, भारत के व्यापार संतुलन पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि फार्मा एक्सपोर्ट देश के प्रमुख विदेशी मुद्रा अर्जन स्रोतों में से एक है।

ट्रंप की नई दवा नीति भारत के लिए क्यों है 'कड़वी डोज'? एक्सपोर्ट पर होगा  कितना असर, किसे ज्यादा नुकसान - News18 हिंदी
ट्रंप की नई दवा नीति भारत के लिए क्यों है 'कड़वी डोज'? एक्सपोर्ट पर होगा कितना असर, किसे ज्यादा नुकसान - News18 हिंदी


घरेलू बाजार में दवाओं पर असर की आशंका कम

हालांकि यह टैरिफ सिर्फ अमेरिका को होने वाले निर्यात पर लागू होगा, इसलिए भारत में बिकने वाली दवाओं की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका कम है।

जानकारों के मुताबिक, अगर कंपनियों का अमेरिकी मुनाफा घटता है, तो हो सकता है कि वे इसकी भरपाई के लिए अन्य बाजारों में या घरेलू स्तर पर कीमतों में मामूली बदलाव करें, लेकिन इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं है।

ट्रंप का ऐलान 1 अगस्त 2026 से जेनेरिक दवाओं पर 0% टैरिफ, फार्मा कंपनियों की  लगी 'लॉटरी'| Zee Business Hindi
ट्रंप का ऐलान 1 अगस्त 2026 से जेनेरिक दवाओं पर 0% टैरिफ, फार्मा कंपनियों की लगी 'लॉटरी'| Zee Business Hindi


भारत के लिए क्यों है यह बड़ा मुद्दा

भारतीय कंपनियों के सेल्स वॉल्यूम का 90% हिस्सा जेनेरिक दवाओं का है। अमेरिका कुल जेनेरिक दवाओं का 40% हिस्सा भारत से ही मंगाता है। भारत हर साल अमेरिका को करीब एक हजार करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट करता है। अमेरिका से बाहर यूएस एफडीए के सबसे ज्यादा प्लांट भारत में हैं।

भारत में करीब 670 एफडीए अप्रूव्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मौजूद हैं। टैरिफ बढ़ने से भारतीय कंपनियों का मुनाफा काफी कम हो सकता है। ऐसे में अगर आने वाले सालों में यह टैरिफ लागू होता है, तो भारतीय दवा कंपनियों के कारोबार पर सीधा असर पड़ सकता है।

किन कंपनियों पर पड़ सकता है असर

इस ऐलान के बाद भारत की कई बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम चर्चा में आ गए हैं। इनमें सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सिप्ला, ल्यूपिन, औरोबिंदो फार्मा, जायडस लाइफसाइंसेज, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स और टॉरेंट फार्मास्युटिकल्स शामिल हैं। इन कंपनियों के कारोबार का बड़ा हिस्सा अमेरिकी बाजार से आता है।

दो साल का समय क्यों दिया गया

जानकारों के मुताबिक यह टैरिफ तुरंत लागू न होकर दो साल बाद लागू होगा। इसका मकसद कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन इकाई लगाने के लिए पर्याप्त समय देना है।

जो कंपनियां पहले से अमेरिका में अपने प्लांट बना चुकी हैं या बना रही हैं, उन्हें इस टैरिफ से राहत मिल सकती है। वहीं जो कंपनियां सिर्फ भारत से दवाएं बनाकर भेजती हैं, उन पर असर ज्यादा हो सकता है।

तुरंत नहीं पड़ेगा बड़ा असर

विश्लेषकों का मानना है कि यह टैरिफ अभी तुरंत लागू नहीं हो रहा, इसलिए भारतीय कंपनियों पर फौरी असर सीमित रहेगा। हालांकि आने वाले दो सालों में कंपनियों को अमेरिका में निवेश बढ़ाने या टैरिफ(फार्मा कंपनियां) का सामना करने के बीच फैसला लेना होगा।

आगे क्या हो सकता है

अगर यह प्रस्तावित नीति (अमरीकी टैरिफ)अपने मौजूदा स्वरूप में लागू होती है, तो यह भारत के सबसे बड़े निर्यात क्षेत्रों में से एक को बदल सकती है।

भारतीय कंपनियां अमेरिका में उत्पादन बढ़ाने, टैरिफ का बोझ खुद उठाने या इसका असर अमेरिकी कंज्यूमर पर डालने में से कोई एक रास्ता चुन सकती हैं। आने वाले दिनों में भारत सरकार और उद्योग संगठनों की प्रतिक्रिया पर भी सबकी नजर रहेगी।

FAQ

  1. ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर क्या नया ऐलान किया है?
    ट्रंप ने ऐलान किया है कि एक अगस्त 2026 से जेनेरिक दवाओं पर दो साल तक 0% टैरिफ रहेगा। इसके बाद यह बढ़कर एक साल के लिए 100% और फिर 200% हो जाएगा।
  2. क्या यह टैरिफ अभी से लागू हो जाएगा?
    नहीं, यह टैरिफ अभी तुरंत लागू नहीं होगा। कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन शुरू करने के लिए पहले दो साल का समय दिया गया है।
  3. भारत पर इसका कितना असर पड़ सकता है?
    भारत अमेरिका को सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाएं भेजता है, इसलिए दीर्घकाल में असर बड़ा हो सकता है। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार तत्काल असर सीमित रहने की उम्मीद है।
ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश का निर्यात चार फीसदी बढ़ा, ट्रम्प टैरिफ भी नहीं रोक पाया रफ्तार

ट्रंप टैरिफ रिफंड: अमेरिकी कोर्ट के फैसले से भारत को मिल सकते हैं एक लाख करोड़ रुपए

18 हजार भारतीयों पर संकट: ट्रंप की नई इमिग्रेशन नीति ने मचाया हड़कंप

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उठाया वोटर फ्रॉड का मुद्दा, जांच में नहीं मिला था कोई सबूत

Tags:
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • फार्मा कंपनियां
  • अमरीकी टैरिफ
  • जेनेरिक दवा
  • ट्रंप टैरिफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा