18 हजार भारतीयों पर संकट: ट्रंप की नई इमिग्रेशन नीति ने मचाया हड़कंप
thesootr Desk | Jul 19, 2026, 15:47 IST
us deportation threat 18000 indians
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर डिपोर्टेशन को लेकर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। सीधा असर अमेरिका में रहने वाले करीब 18 हजार भारतीयों पर पड़ेगा, जो बिना दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन तेज करने की तैयारी कर ली है। इसका सीधा असर अमेरिका में रह रहे करीब 18 हजार भारतीयों पर पड़ सकता है, जो बिना डॉक्यूमेंट के वहां रह रहे हैं। सैन्य विमानों का उपयोग करने से सख्त इमिग्रेशन नीति (immigration policy) चर्चा में है।
ट्रंप के इस फैसले का असर अमेरिका में रह रहे भारतीयों पर पड़ने वाला है। डिपोर्टेशन की कार्रवाई के दौरान भारतीयों को अपनी बात रखने का मौका नहींमिलेगा । ट्रंप की आईसीई (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट) की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
अमेरिका के चार शहरों न्यूयॉर्क, टेक्सास, कैलिफोर्निया और न्यूजर्सी से डिपोर्टेशन से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं। इस कार्रवाईने बिना डॉक्यूमेंट वाले भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। कई भारतीयों को डिटेंशन सेंटर में रखे जाने और उनके साथ कथित दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आई हैं।
ट्रंप प्रशासन ने डिपोर्ट किए जाने वाले भारतीय प्रवासियोंको रखने के लिए नए डिटेंशन सेंटर तैयार किए हैं। प्रशासन ने एल पासो में एक और कैलिफोर्निया में दो वेयरहाउस खरीदे हैं। इन्हें डिटेंशन सेंटर में बदला गया है और आईसीई को सौंप दिया गया है। इनमें करीब 12 हजार भारतीय प्रवासियोंको रखने की व्यवस्था की जा रही है।
अमेरिका की संघीय व्यवस्था के कारण हर राज्य में मानवाधिकारों से जुड़े कानून अलग-अलग हैं। हालांकि, आईसीई किसी भी राज्य में जाकर कार्रवाई कर सकती है।
भारतीय विदेश मंत्रालय(MEA) के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में अमेरिका ने तीन हजार 567 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जून 2026 में एक हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट किया गया।
5 फरवरी 2025 को अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान के जरिए 104 भारतीयों को अमृतसर भेजा था। कई लोगों को हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगाए जाने की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद देशभर में विवाद हुआ था। इस मामले को लेकर संसद में भी हंगामा हुआ था।
अमेरिका ने बदले H-1B वीजा नियम, जानें कैसे भारतीयों पर पड़ेगा असर
अमेरिका का ग्रीन कार्ड अब क्यों हो रहा महंगा, EB-5 वीजा के लिए लगेंगे 12 करोड़
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उठाया वोटर फ्रॉड का मुद्दा, जांच में नहीं मिला था कोई सबूत
अमेरिका में गूंजा ज्ञानवत्सल स्वामी का नाम, जैक्सन शहर ने समर्पित किया एक दिन
भारतीयों को नहीं मिलेगा मौका
4 शहरों से सामने आई तस्वीर
डिपोर्टेशन के लिए बनाए गए दो सेंटर
बिना सुनवाई सेंटर भेजने का आरोप
न्यूयॉर्क के इमिग्रेशन अटॉर्नी ग्रेग सिस्किंड का कहना है कि मैं 30 साल से प्रवासियों के मामलों को देख रहा हूं। बिना डॉक्यूमेंट वाले प्रवासियों को आमतौर पर अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है, लेकिन अब आईसीई यानी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट की छापेमारी के बाद लोगों को सीधे डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा है।
3,567 भारतीयों को किया था डिपोर्ट
सैन्य विमान से भेजे गए थे भारतीय
FAQ
- अमेरिका से कितने भारतीय डिपोर्ट हुए हैं?
2020 से 2024 तक अमेरिका से 5,541 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया है। - अमेरिका भारत को क्यों निशाना बना रहा है?
अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी कि अगर वह रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदता है तो उस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इसके बावजूद भारत ने रूस के साथ यह समझौता किया। - अमेरिका में कितने भारतीय रहते हैं?
अमेरिका में भारतीय मूल के लगभग 52 लाख (5.2 मिलियन) से अधिक लोग रहते हैं। - अमेरिका के किस शहर में सबसे ज्यादा भारतीय रहते हैं?
अमेरिका में सबसे ज्यादा भारतीय आबादी न्यूयॉर्क शहर में रहती है। यहां के महानगरीय क्षेत्र में करीब 7 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी निवास करते हैं। - दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय किस देश में रहते हैं?
दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय आबादी वाले देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मलेशिया, म्यांमार, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...
अमेरिका का ग्रीन कार्ड अब क्यों हो रहा महंगा, EB-5 वीजा के लिए लगेंगे 12 करोड़
डोनाल्ड ट्रंप ने फिर उठाया वोटर फ्रॉड का मुद्दा, जांच में नहीं मिला था कोई सबूत
अमेरिका में गूंजा ज्ञानवत्सल स्वामी का नाम, जैक्सन शहर ने समर्पित किया एक दिन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari