उदयनिधि ने फिर से सनातन धर्म के खिलाफ उगला जहर, बोले- आस्था में कुछ प्रथाओं के उन्मुलन की बात कही, आगे भी आवाज उठाता रहूंगा

BP Shrivastava | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने आस्था में कुछ प्रथाओं को उन्मुलन करने की बात कही थी और वे उनके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

NEW DELHI. तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने जब से सनातन धर्म खिलाफ जहर उगला है, तब से वे बीजेपी समेत तमाम हिंदू धर्मगुरुओं के निशाने पर हैं। देशभर से उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग उनका पुतला फूंक रहे हैं। इस सब के बीच उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर कहा कि उन्होंने आस्था में कुछ प्रथाओं को उन्मुलन करने की बात कही थी और वे उनके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

सिर्फ जातिगत भेदभाव की निंदा की- उदयनिधि

उदयनिधि ने कहा कि उन्होंने सिर्फ हिंदू आस्था के बारे में नहीं बल्कि उन सभी लोगों के बारे में बात की जो ऐसा करते हैं। उदयनिधि ने ये भी कहा कि उन्होंने सिर्फ जातिगत भेदभाव की निंदा की है। उन्होंने कहा, मैं बार-बार उस मुद्दे पर बात करूंगा जो मैंने शनिवार, 2 सितंबर को कार्यक्रम में बोला था। मैं और भी बोलूंगा। मैंने उस दिन ही कहा था कि मैं उस मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं जो कई लोगों को परेशान करने वाला है और वही हुआ है।

मैंने सनातन धर्म में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि सभी धर्मों को शामिल किया

उदयनिधि ने कहा कि परसों मैंने एक समारोह में इसके बारे में (सनातन धर्म) बोला था। मैंने जो भी कहा, मैं वही बात बार-बार दोहराऊंगा। मैंने सिर्फ हिंदू धर्म ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों को इसमें शामिल किया। मैंने जातिगत मतभेद की निंदा की। उन्होंने दावा किया, सनातन धर्म का मतलब यह था कि यह स्थायी है और इसे बदला नहीं जा सकता।

स्टालिन के बयान से विपक्षी गठबंधन की मानसिकता का पता चलता है

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हरियाणा बीजेपी ने भी कड़ा विरोध जताया है। हरियाणा बीजेपी के मुखिया ओमप्रकाश धनखड़ ने मंत्री उदयनिधि की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि स्टालिन के बयान से विपक्षी गठबंधन की मानसिकता का पता चलता है। हरियाणा के झज्जर में साइक्लोथॉन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश के टुकड़े कर दिए। नेहरू ने स्वयं कहा था कि आई एम हिंदू बाई एक्सीडेंट। उन्होंने धारा-370 इसी का एक हिस्सा बताया।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Sanatan Dharma
  • सनातन धर्म
  • Udayanidhi Stalin
  • opposition to Udayanidhi's statement
  • BJP condemned
  • उदयनिधि स्टालिन
  • उदयनिधि के बयान का विरोध
  • बीजेपी ने की निंदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा