OMG! ब्रिटेन की दिवाली पार्टी में प्रधानमंत्री ने परोसा मांस और शराब

Jitendra Shrivastava | Nov 10, 2024, 17:34 IST
Share
thesootr
thesootr

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली समारोह आयोजित किया था। इस समारोह में मांस और शराब परोसे जाने से हिंदू समुदाय आक्रोशित है। समुदाय के नेताओं और इनसाइट यूके ने इसे धार्मिक परंपराओं का अपमान बताया...

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर द्वारा आयोजित दिवाली समारोह में मांस और शराब परोसे जाने से बवाल हो गया है। इससे ब्रिटेन के हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया है। ब्रिटिश हिंदू नेता पंडित सतीश शर्मा और एडवोकेसी ग्रुप इनसाइट यूके ने इस पर आपत्ति जताई है। साथ ही बयान जारी किया है कि दिवाली का त्योहार शुद्धता और भक्ति का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के सलाहकारों की लापरवाही से धार्मिक परंपराओं का अपमान हुआ है, जो हिंदू समुदाय के लिए अस्वीकार्य है। अब ब्रिटेन सरकार इस मामले की लीपा-पोती में जुट गई है।

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दी थी पार्टी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने हाल ही में 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इसमें ब्रिटेन के हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता और राजनेता शामिल हुए। इस आयोजन में दीये जलाए गए, कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत किया गया, और प्रधानमंत्री ने समुदाय को संबोधित किया। जो रिपोर्ट्स आ रही हैं उनके अनुसार इस पार्टी में मांसाहारी भोजन, विशेषकर मेमने के कबाब और बीयर व वाइन जैसे मादक पेय पदार्थ परोसे गए, जिसने ब्रिटिश हिंदू समुदाय के बीच नाखुशी पैदा कर दी है।

हिंदुओं ने जताई आपत्ति

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के प्रमुख हिंदू नेता पंडित सतीश शर्मा ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले 14 वर्षों से डाउनिंग स्ट्रीट में आयोजित दिवाली समारोहों में शाकाहारी भोजन और मादक पदार्थों का प्रयोग नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शिक्षाओं के अनुकूल नहीं था, जिनका दिवाली से गहरा संबंध है। वहीं इनसाइट यूके नामक संस्था ने इस मुद्दे पर कहा कि दिवाली पवित्रता और भक्ति का त्योहार है, जो शाकाहारी भोजन और शराब के परहेज पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटिश हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं का आदर नहीं हो सकता, तो 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली का आयोजन करना व्यर्थ है। बता दें कि इनसाइट यूके ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के हितों का प्रतिनिधित्व करता है।

क्रैनफील्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुनील पोशाकवाले ने भी अपनी असहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि ब्रिटिश हिंदुओं का इसी प्रकार अपमान किया जाना है तो दिवाली का आयोजन करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, "दिवाली का महत्व केवल एक त्योहार नहीं है, यह आध्यात्मिक अनुभव है, जो नशा और मांसाहार से परे है।"


खबर से संबंधित सामान्य सवाल

  1. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने दिवाली का आयोजन क्यों किया?
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश हिंदू समुदाय के साथ दिवाली मनाने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर भव्य दिवाली पार्टी आयोजित की। दिवाली समारोह में कौन-कौन से लोग शामिल हुए थे?
  2. इस आयोजन में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता और ब्रिटेन के राजनेता शामिल हुए थे।
    हिंदू समुदाय ने मांस और शराब परोसे जाने पर आपत्ति क्यों जताई? हिंदू धर्म में दिवाली पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें शाकाहारी भोजन और शराब का परहेज शामिल है। मांस और शराब से धार्मिक भावनाओं का अपमान हुआ।
  3. इनसाइट यूके ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?
    इनसाइट यूके ने कहा कि दिवाली का पवित्र त्योहार शुद्धता पर आधारित है और ब्रिटिश हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है।
  4. क्या प्रधानमंत्री ने अपनी गलती स्वीकार की?
    प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने समुदाय की परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • ब्रिटेन की दिवाली पार्टी
  • UK Diwali Party
  • कीर स्टार्मर
  • Keir Starmer
  • दिवाली में मांस और शराब
  • Meat and Alcohol in Diwali
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा