दाऊद ने पूर्वांचल के गैंगस्टर से सीखे थे डॉन बनने के गुर, जानें कौन है दाऊद इब्राहिम का पहला गुरु

Vikram Jain | Dec 18, 2023, 24:00 IST
Share
दाऊद ने पूर्वांचल के गैंगस्टर से सीखे थे डॉन बनने के गुर, जानें कौन है दाऊद इब्राहिम का पहला गुरु
दाऊद ने पूर्वांचल के गैंगस्टर से सीखे थे डॉन बनने के गुर, जानें कौन है दाऊद इब्राहिम का पहला गुरु

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों का बाजार गर्म है।

NEW DELHI. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबरों का बाजार गर्म है। इस समय उसके अपराध की दुनिया के पुराने किस्से एक एक कर बाहर आ रहे हैं। अब करेंगे दाऊद इब्राहिम के गुरु की, जिसने उसे क्राइम के गुर सिखाए। तो आइए बताते हैं आपको कि दाउद के पहले गुरु की कहानी।

कौन है बाबा उर्फ सुभाष ठाकुर

अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद का यूपी की क्राइम दुनिया में दखल होने की एक खास वजह है। दरअसल, पूर्वांचल की सियासत हो या ठेकेदारी हर जगह माफिया बाबा उर्फ सुभाष ठाकुर एक समय बड़ा नाम हुआ करता था। इस समय सुभाष ठाकुर वाराणसी की जेल में बंद है। यही सुभाष अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम का पहला गुरु बताया जाता है।

एक समय ऐसा था कि पूर्वांचल के इस माफिया के दरबार में नेता पहुंचते थे। काम की तलाश में जब पहली बार सुभाष ने मायानगरी मुंबई में कदम रखा, तभी से वो जुर्म की दुनिया के करीब पहुंचा। मुंबई में रहते हुए अपराध की दुनिया की ओर रुख किया। बाबा का नाम मुंबई अंडरवर्ल्ड तक में छा गया था। बिल्डरों और बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा था। एक समय उसका कारोबार मुंबई से यूपी तक फैल गया था। जिस समय सुभाष ठाकुर का नाम जुर्म की दुनिया में चमक रहा था, तभी मुंबई के एक कॉन्स्टेबल का बेटा दाऊद इब्राहिम अपराध की दुनिया में कदम रखता है।

दाऊद इब्राहिम, सुभाष ठाकुर के दरबार में पहुंचा। बाबा उर्फ सुभाष ठाकुर ने उसको अपना शिष्य बना लिया था। सुभाष ठाकुर ने ही उसको जुर्म करने के तरीके सिखाए। इसके बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई का सबसे बड़ा डॉन बन गया था। दाऊद इब्राहिम, बाबा ऊर्फ सुभाष को बहुत मानता था, लेकिन 1992 में हुए मुंबई बम धमाकों के बाद दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। दाऊद से अलग होने के बाद सुभाष ठाकुर ने छोटा राजन के साथ हाथ मिलाया था। दाऊद इब्राहिम से जान का खतरा बताते हुए गिरफ्तारी के बाद सुभाष ठाकुर ने 2017 में एक याचिका दायर कर बुलेटप्रूफ जैकेट और सुरक्षा मांगी थी।

Tags:
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली न्यूज
  • underworld don Dawood Ibrahim
  • अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
  • who is the guru of Dawood Ibrahim
  • Gangster Baba alias Subhash Thakur
  • Dawood considered Subhash Thakur as his guru
  • दाऊद इब्राहिम का गुरु कौन है
  • गैंगस्टर बाबा उर्फ सुभाष ठाकुर
  • सुभाष ठाकुर को गुरू मानता था दाऊद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा