Gold Silver pricr Down : सोने के दाम में आई 4100 रुपए से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई धड़ाम
Pratibha ranaa | Jul 24, 2024, 08:26 IST
Union Budget 2024 Gold Silver Down
सोने और चांदी की कीमतें मंगलवार को बजट वाले दिन ही धड़ाम हो गईं। बाजार खुलने के समय सोने की कीमत MCX पर 72,850 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। बजट खत्म होने के बाद इसमें जबरदस्त गिरावट आई और यह 68,500 रुपए पर पहुंच गईं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को 7वीं बार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। बजट- 2024-25 के बाद सोने- चांदी के दाम में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। वित्त मंत्री ने ने सोने- चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी करने की घोषणा की है। इसके बाद से बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद सोना 4,000 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट आई है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स कारोबार के दौरान मंगलवार को 72,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था। लेकिन कस्टम ड्यूटी घटाने के बाद ये 68,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। यानी गोल्ड की कीमतों में 4,350 रुपए प्रति 10 ग्राम तक घटा है।
वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। इसमें भी करीब 5.5 फीसदी की गिरावट आई। मंगलवार को सुबह MCX पर चांदी की कीमत 89,015 रुपए प्रति किलो थी। बजट के बाद ये गिरकर 84,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई। यानी चांदी में 4,740 रुपए की गिरावट आई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन गोल्ड और चांदी के रेट जारी करता है। हालांकि सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। अगर आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर जानना है तो आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल करें। थोड़ी ही देर में आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इस मैसेज में सोने के भाव की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कस्टम ड्यूटी घटाने के ऐलान बाद भारी गिरावट
चांदी में 4740 रुपए की गिरावट
मोबाइल पर देखें सोने- चांदी के रेट
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava