केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, आरोपी हिरासत में, अखिलेश-तेजस्वी पर किया तंज
Jitendra Shrivastava | Published:
thesootr
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बिहार के बेगूसराय में हमला किया गया है। हमला करने वाले को पुलिस पकड़ कर ले गई है। गिरिराज सिंह ने कहा यह घटना दुखद है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला...
बेगूसराय जिले के बलिया में शनिवार, 31 अगस्त को आयोजित जनता दरबार का समापन होते ही एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम जैसे ही समाप्त हुआ केंद्रीय कपड़ा मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह पर एक युवक ने मुक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान लखमिनिया निवासी वार्ड पार्षद शहजादुज्जमा उर्फ सैफी के रूप में हुई है।
जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार से जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी शहजादुज्जमा ने माइक पकड़ अनर्गल बोलना शुरू कर दिया। इसका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध भी किया। इसी बीच शहजादुज्जमा ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख शहजादुज्जमा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र हो गया और केंद्रीय मंत्री मुक्का मारने की कोशिश की। हालांकि, गिरिराज सिंह इसमें बच गए। आरोपी का चेहरा देखने के बाद हो सकता है कि तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव उसके समर्थन में उतरेंगे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरिराज सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आगे की यात्रा पर निकल गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड कांस्टेबल भर्ती : फिजिकल टेस्ट में 25 अभ्यर्थी बेहोश, 3 की मौत, सामने आई ये वजह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर अचानक इस तरह हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहजादुज्जमा को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक ने ये कदम क्यों और किसके कहने पर उठाया।
ये खबर भी पढ़ें...
फिर विवादों से घिरे बाबा रामदेव, अब पतंजलि के इस प्रोडक्ट में मछली' का अर्क नोटिस जारी
इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं गिरिराज हूं और मैं हमेशा समाज के हितों के लिए बोलता हूं, बोलता रहूंगा, संघर्ष करता रहूंगा। इस तरह के हमलों से मैं डरने वाला नहीं। दाढ़ी-टोपी वालों को पुचकारने और सहलाने वाले लोग आज देख लें बेगुसराय बिहार सहित पूरे देश में लेंड जिहाद-लव जिहाद और साम्प्रदायिक तनाव किस तरह से पैदा किया जा रहा है।
सांसद गिरिराज सिंह पर जनता दरबार में हमला
ये खबर भी पढ़ें... झारखंड कांस्टेबल भर्ती : फिजिकल टेस्ट में 25 अभ्यर्थी बेहोश, 3 की मौत, सामने आई ये वजह
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
ये खबर भी पढ़ें...
फिर विवादों से घिरे बाबा रामदेव, अब पतंजलि के इस प्रोडक्ट में मछली' का अर्क नोटिस जारी
ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं : केंद्रीय मंत्री
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar
हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और संग्रहालय की जगह पर विवाद, 275 करोड़ की पर्यटन योजना पर उठे सवाल
By Raghvendra Singh Rathore
जड़ी-बूटी असली है या नकली, अब DNA से खुलेगा राज! जयपुर में दुनिया का पहला द्रव्यगुण सेंटर शुरू
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में 5 हजार व्यावसायिक प्रशिक्षकों का वेतन अटका, 2500 की नौकरी पर संकट; मंत्री बोले- 15 दिन में भुगतान नहीं तो FIR
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भोपाल नवाब की दौलत सरकार ले चुकी थी, फिर करीना के पास कहां से आया बेगमों का बेशकीमती पेंडेंट?
By Arohi Raj
कृषि सचिव निशांत वरवड़े के मनमाने आदेशों पर चली कैंची, मंत्री और सीनियर अफसर भी उनसे नाराज
By The Sootr
राजस्थान के बूंदी के पीएमश्री विद्यालय में शुरू हुई शॉप ऑफ ऑनेस्टी, जिसमें न ताला, न दुकानदार और न कोई पहरेदार
By Jageshwar Prasad