अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ये बड़ा ऐलान
Vikram Jain | Dec 30, 2023, 24:00 IST
अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ये बड़ा ऐलान
अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे।
AYODHYA. अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में अयोध्या धाम स्टेशन का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
46 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
इसके बाद पीएम ने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम का इनॉगरेशन किया। इसके अलावा मोदी ने 15 हजार 700 करोड़ के 46 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। लोकार्पण में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे, एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर सिंधिया ने बड़ा ऐलान किया।
अयोध्या में लैंड करेंगे विदेश के बड़े-बड़े विमान
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि इस एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाए, देश ही नहीं, बल्कि विदेश के बड़े-बड़े विमान भी अयोध्या नगरी में लैंड करेंगे, इसी के साथ अभी जहां 65 हजार वर्ग फीट का एयरपोर्ट बना है, वहीं 5 लाख वर्ग फीट का एयरपोर्ट अगले फेज में बनने जा रहा है।
धार्मिक राजधानी अयोध्या से जुड़ेंगे कई शहर
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज के इस शुभ दिवस पर जहां प्रधानमंत्री के कर कमलों से ट्रेनों की शुरुआत हुई है, इसी एयरपोर्ट पर इंडिगो और एयर इंडिया के दो-दो विमान देश की राजनीतिक राजधानी दिल्ली को देश की धार्मिक राजधानी अयोध्या से जोड़ने जा रहे हैं। आने वाले 15-20 दिनों के अंदर भारत के कोने-कोने को हमारे अयोध्या के साथ जोड़ा जाएगा। चाहे अहमदाबाद मुंबई हो, बैंगलुरू हो या कोलकाता हो, ये प्रधानमंत्री जी का संकल्प है।
एयरपोर्ट दुनिया को राममंदिर से जोड़ेगा
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या में प्रगति का उत्साह है, कुछ दिन बाद परंपरा का उत्सव होगा, उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट दुनिया को दिव्य भव्य-नव्य राममंदिर से जोड़ेगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari