/sootr/media/media_files/2024/12/16/AUfjaDqLfgz4xA1G5nDW.jpg)
उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के चलते प्रदेश के 7 टोल प्लाजा को 45 दिनों के लिए टोल-फ्री कर दिया है। इस फैसले के बाद लाखों श्रद्धालु बिना किसी शुल्क के प्रयागराज की यात्रा कर सकेंगे। हालांकि, यह छूट केवल निजी वाहनों पर लागू होगी। इस फैसले का उद्देश्य महाकुंभ में आने वाले करोड़ों भक्तों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना है।
इन 7 टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री
उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक 7 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल टैक्स नहीं लगेगा (no toll tax on 7 toll plazas)। यानी इन 45 दिनों तक निजी वाहन (private vehicles) से यात्रा करने वाले लोग टोल टैक्स के खर्च से बच जाएंगे। महाकुंभ के लिए 40 करोड़ से अधिक भक्तों (over 40 crore devotees) के आने की उम्मीद है। इसी वजह से योगी सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
किन टोल प्लाजा पर मिलेगी फ्री एंट्री?
उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इन 7 टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री का आदेश दिया है। हालांकि, इन टोल प्लाजा के नामों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वो मुख्य टोल प्लाजा हैं जो प्रयागराज और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले रास्तों पर पड़ते हैं। सरकार का उद्देश्य महाकुंभ के दौरान ट्रैफिक को आसान और सुचारू बनाना है।
कौन-कौन से वाहन होंगे टोल-फ्री?
यह छूट सभी वाहनों पर लागू नहीं होती है। एनएचएआई (NHAI) के निर्देशों के अनुसार, केवल निजी वाहन ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, कमर्शियल वाहनों जैसे रेत, सीमेंट, स्टील बार और इलेक्ट्रॉनिक आइटम ले जाने वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगेगा। इसका मकसद कमर्शियल गाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही को नियंत्रित करना है।
महाकुंभ 2025 के लिए सरकार का बड़ा फैसला
महाकुंभ 2025 ( Mahakumbh 2025 ) में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। सड़कों की चौड़ीकरण, स्मार्ट पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान करोड़ों लोग प्रयागराज की यात्रा करेंगे, जिनमें ज्यादातर लोग सड़क मार्ग से आएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए 7 टोल प्लाजा को 45 दिनों के लिए टोल फ्री (toll free) किया गया है।
FAQ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक