मां ने सुंदर बहू से कराई बेटे की शादी, 10 महीने बाद ही करवा दी हत्या

Sandeep Kumar | Nov 02, 2024, 23:19 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-02T230407.874
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-02T230407.874

हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भी सुना उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर ऐसी भी हत्या होती है क्या

हत्या के एक ऐसे चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बारे में जिसने भी सुना उसे यकीन नहीं हो रहा है। कैसे एक मां ने ही अपने बेटे और बहू की हत्या करवा दी। वो भी अपने ही भाई के हाथों। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले अंतर्गत थाना अछनेरा क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की हत्या से जुड़ा है। दोनों की राजस्थान के करौली में छोटी दिवाली के दिन हत्या कर दी गई थी। करौली पुलिस ने गुरुवार की शाम को मृतक दंपती के दो मोबाइल भी घटनास्थल के पास से बरामद किए। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी मामा चमन की निशानदेही पर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने जो चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसको जानकार दंग रह जाएंगे।

कंट्रोल रूम से एक किलोमीटर दूर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मां ने पहले कराई शादी फिर हत्या

एसपी के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास कार में 30 अक्तूबर की सुबह विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की गोली मारकर हत्या की गई थी। 10 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों करौली माता का दर्शन करने के लिए अपने मामा रामबरन की कार मांगकर ले गए थे।

MP में ससुराल वालों ने की दामाद की चप्पलों से पिटाई , पुलिस के सामने बवाल, जानें पूरा मामला

मामा ही निकला हत्यारा

सीसीटीवी कैमरे में पति-पत्नी के साथ एक और युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान गांव ईंटकी (धौलपुर) निवासी चमन खान के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन तीन-चार दिन से उनके घर ही रह रहा था। विकास को कार चलाना सिखा रहा था। करौली पुलिस ने चमन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और विकास के मामा रामबरन ने मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

मामा ने गुनाह काबूल किया

पुलिस ने विकास के मामा रामबरन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरू में उसने खुद को निर्दोष बताया। इसके बाद पुलिस की सख्ती पर वह टूट गया। उसने बताया कि भांजे और उसकी पत्नी को गोलियां मारी थीं। बहन ललिता उर्फ लालो ( विकास की मां ) ने ऐसा करने के लिए कहा था। इसके बाद पुलिस ने करौली पुलिस ने अछनेरा के गांव सांथा में दबिश देकर विकास की मां को पकड़ा। मां के पकड़े जाते ही गांव में हड़कंप मच गया। मां ने ही बेटा और बहू को मरवा दिया। यह बात पहले तो लोगों को गले नहीं उतरी। पर, वजह पता चली तो होश उड़ गए।

मां ने बताई हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में ललिता ने बताया कि उसने सगे बेटे और बहू की हत्या के लिए साजिश क्यों रची। मां को कोई पछतावा नहीं था। मां ने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले धूमधाम से बेटे की शादी की थी। बेटे का एक लड़की से अफेयर था। जैसे-तैसे सुंदर लड़की से शादी करवाई। बहू तो बेटे से भी एक कदम आगे निकली। बहू के भी विवाह के पहले संबंध चल रहे थे। पता चली तो दोनों को समझाया। दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। यह बात गांव में पता चल जाती तो वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। समाज में भी बातें बननी लगी थीं। दूसरे बच्चों की शादियां नहीं हो पातीं। वह तो महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी। जब किसी ने नहीं सुना तब मां ललिता ने हत्या की प्लानिंग तैयार की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आगरा न्यूज
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • ममता कातिल
  • बहू बेटे की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज