मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता संग...
Rohit Sahu | May 26, 2025, 08:47 IST
up gonda bjp leader
बीजेपी नेता अपनी ही पार्टी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। हाल ही में मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो सामने आया था अब एक और बीजेपी नेता का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया गया।
MP के बीजेपी नेता मनोहरलाल के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो गया। इस बार यूपी के गोंडा जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे महिला कार्यकर्ता के साथ गले लगते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है।
दरवाजा खुलते ही एक महिला बाहर निकलती है और तेजी से कार्यालय की सीढ़ियों की ओर बढ़ती है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि जिलाध्यक्ष उसके पीछे चलते हैं और सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त सहारा देते और बाहों में भरते नजर आते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह अनुशासनहीनता है। आपको सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
![bjp gonda]()
आरोपों पर सफाई देते हुए अमर किशोर कश्यप ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी कार्यकर्ता है और उस दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने बताया महिला ने आराम करने की जगह मांगी थी, इसीलिए उसे पार्टी कार्यालय लाया गया। सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त उसे चक्कर आ गया, मैंने उसे सहारा दिया। विरोधी इसे गलत तरीके से पेश किया है।
यह भी पढ़ें...धाकड़ का अश्लील वीडियोः पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- गड़करी ने भी सपने में सड़क के ऐसे उपयोग की उम्मीद नहीं की होगी
पहले एमपी और यूपी के नेता का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कई यूजर्स ने इसे पार्टी की दोगली नैतिकता करार दिया। हालांकि बीजेपी नेतृत्व की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया देने और नोटिस जारी करने से damage control की कोशिश जरूर दिखी है।
मनोहरलाल धाकड़ | UP News
CCTV में कैद हुआ वीडियो
यह वीडियो 12 अप्रैल का बताया जा रहा है, जो पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। रात करीब 9 बजकर 34 मिनट पर अमर किशोर कश्यप अपनी कार से कार्यालय पहुंचे। तभी एक युवक मिलने आया और कुछ मिनट की बातचीत के बाद कश्यप अपनी कार का पिछला दरवाजा खोलते हैं।
BJP ने माना अनुशासनहीनता, मांगा जवाब
bjp gonda
विरोधियों की चाल है ये: अमर किशोर कश्यप
यह भी पढ़ें...धाकड़ का अश्लील वीडियोः पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- गड़करी ने भी सपने में सड़क के ऐसे उपयोग की उम्मीद नहीं की होगी
सोशल मीडिया पर भाजपा की फजीहत
खबर को पांच लाइन में समझें
- गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ।
- वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हरकत दिखी।
- घटना पार्टी कार्यालय के CCTV में रिकॉर्ड हुई।
- बीजेपी ने नेता को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
- नेता ने इसे विरोधियों की साजिश बताकर महिला की तबीयत खराब होने का हवाला दिया।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मनोहरलाल धाकड़ | UP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari