'नौकरी मत करो, ई-रिक्शा चलाओ' ब्रजेश पाठक के बयान पर यूजर्स बोले- शुरुआत अपने घर से करें

Sumit Kumar | Sept 28, 2026, 11:39 IST
Share

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने वाला बयान चर्चा में है। लखनऊ में भारत टैक्सी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान दिए बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

Brijesh Pathak viral video: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पाठक का ई-रिक्शा और नौकरी को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनके बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी सलाह की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए।

दरअसल, ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में भारत टैक्सी के यूपी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान ड्राइवरों और युवाओं से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपना काम शुरू करने की बात कही थी।

क्या बोले ब्रजेश पाठक?

कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने कहा कि नौकरी के चक्कर में पड़ने के बजाय अपना काम करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से ई-रिक्शा और टैक्सी चलाकर कमाई करने का विकल्प बताया।

उन्होंने कहा, "नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना चार घंटा चलाओ और दोपहर में लड़का-बच्चों के साथ रहो।"

उन्होंने यह भी कहा कि अपना काम करने से समय की आजादी ज्यादा मिल सकती है।

बयान वायरल हुआ तो यूजर्स ने उठाए सवाल

ब्रजेश पाठक का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने रोजगार के मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि क्या ऐसी सलाह उनके अपने परिवार के युवाओं के लिए भी होगी। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर ई-रिक्शा चलाना बेहतर विकल्प है तो इसकी शुरुआत नेताओं के घरों से भी होनी चाहिए।

यूजर्स ने किए तंज भरे कमेंट

एक यूजर्स ने तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, ''यह ब्रजेश पाठक हैं। यूपी के बीजेपी सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। युवाओं से कह रहे हैं- नौकरी मत ढूंढो, रिक्शा चलाओ। अपने घर के युवाओं से चलवाएंगे रिक्शा? शर्म कीजिए।''

5605d0d0-b56
5605d0d0-b56


दूसरे यूजर्स ने लिखा, ''ये हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। युवाओं से कहते हैं, नौकरी मत ढूंढो, रिक्शा चलाओ। तो फिर साहब, अपने घर के युवाओं को भी नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा चलाने की सलाह दीजिए। तभी आपका ज्ञान वास्तव में 'आत्मनिर्भर' कहलाएगा।''

ff24ec1d-436
ff24ec1d-436


एक अन्य शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ब्रजेश पाठक जी, आप जो बोल रहे हैं, क्या आपको पता है? क्या आप अपने बच्चों और रिश्तेदारों से भी ऐसा ही कहेंगे कि नौकरी छोड़कर रिक्शा चलाओ?''

cfda34af-461
cfda34af-461


एक और शख्स ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की सुनो। ठीक भी है, इनके घर के बच्चे अधिकारी बनेंगे, तुम रिक्शा चलाओ।''

कांग्रेस ने साधा निशाना

डीप्टी सीएम के बयान को लेकर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तंज कसा। पार्टी ने लिखा, "उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का कहना है- रोजगार हम देंगे नहीं, तो अपना-अपना देख लो।"

कांग्रेस ने इस बयान को युवाओं के रोजगार से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं। वहीं, ब्रजेश पाठक के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

किस कार्यक्रम में दिया बयान?

यह बयान भारत टैक्सी के यूपी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य मंत्री मौजूद थे।
भारत टैक्सी को सहकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है। इसमें ड्राइवरों को ज्यादा फायदा देने और कमीशन कम करने का दावा किया गया है।

क्या है भारत टैक्सी मॉडल?

भारत टैक्सी को जीरो कमीशन मॉडल पर चलाने की योजना है। इसमें ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपनी गाड़ी से कमाई करने का अवसर देने की बात कही गई है।

कार्यक्रम में ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ देने की भी जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य मौजूदा निजी टैक्सी प्लेटफॉर्म के विकल्प के तौर पर एक सहकारी व्यवस्था तैयार करना बताया गया है।

नौकरी बनाम स्वरोजगार की बहस

ब्रजेश पाठक के बयान के बाद रोजगार के पारंपरिक विकल्पों और स्वरोजगार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ युवा सरकारी और निजी नौकरी को स्थिर करियर विकल्प मानते हैं। वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार को भी कमाई के विकल्प के तौर पर देखा जाता है।

इस बयान ने एक बार फिर युवाओं के रोजगार विकल्पों को लेकर बहस शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...

परिवर्तन यात्रा में UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से जीतेगी BJP

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बदलेगा उत्तर प्रदेश का चुनावी समीकरण

ICMR जबलपुर में निकली सरकारी नौकरी, 5-6 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

यूपीएससी में नौकरी का बड़ा मौका, महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री

Tags:
  • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • उत्तर प्रदेश
  • वीडियो
  • यूपी
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार