अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

Kaushiki | Mar 17, 2026, 12:59 IST
Share
up-egg-expiry
up-egg-expiry

उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट होगी। पुराना अंडा बेचने पर कड़ी कार्रवाई होगी। योगी सरकार का यह फैसला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए है।

Healthy Lifestyle:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत ही अनोखा फैसला लिया है। अब राज्य में अंडों की बिक्री के नियम बदल जाएंगे। एक अप्रैल 2026 से हर अंडे पर सील लगी होगी। इस मुहर पर अंडे की पैदावार और एक्सपायरी डेट लिखी होगी।

अब कोई दुकानदार आपको ताजा बोलकर पुराना माल नहीं बेचेगा। अक्सर पुराने अंडे खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। ये फैसला लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर लिया गया है। अब ग्राहक खुद डेट देखकर फैसला कर पाएंगे।

क्यों जरूरी है अंडों पर तारीख लिखना

अंडे सीधे हमारे शरीर की सेहत पर असर डालते हैं। नॉर्मल टेम्परेचर पर अंडा सिर्फ दो हफ्ते तक ठीक रहता है। यदि तापमान 30 डिग्री है, तो ये जल्दी खराब होता है। कोल्ड स्टोरेज में इसे 5 हफ्ते तक रखा जा सकता है।

लेकिन कई व्यापारी बिजली बचाने के लिए फ्रिज बंद रखते हैं। इससे अंडे अंदर से सड़ जाते हैं और बदबू आती है। ऐसे में अब सील लगने से ये चोरी पकड़ी जाएगी। पशुपालन विभाग (Animal Husbandry Department) इस नियम को सख्ती से लागू करेगा।

नियम तोड़ने वाले दुकानदारों की खैर नहीं

बता दें कि योगी सरकार केइस नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट अब बाजार में सरप्राइज इंस्पेक्शन करेगा। यदि किसी अंडे पर डेट नहीं मिली, तो कार्रवाई होगी।

बिना डेट वाले अंडों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। विभाग इन अंडों को या तो नष्ट कर देगा। या उन पर इंसानों के लिए असुरक्षित लिख देगा। दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। व्यापारियों को अब अपनी स्टॉक मैनेजमेंट सुधारनी होगी।

ग्राहकों को होगा इस नियम से बड़ा फायदा

पहले ग्राहक को पता नहीं चलता था अंडा कब का है। अब अंडा खुद अपनी जन्म तिथि बोलकर बताएगा। इससे बाजार में हेल्दी कम्पटीशन भी बढ़ेगी।

अच्छे सप्लायर्स को अपनी क्वालिटी दिखाने का मौका मिलेगा। ये कदम डिजिटल इंडिया और स्मार्ट गवर्नेंस का हिस्सा है। लोगों को अब अपनी मेहनत की पूरी वैल्यू मिलेगी।

अंडे की शेल्फ लाइफ कितनी होती है

  • नॉर्मल टेम्परेचर पर: अगर आप अंडे बाहर किचन में रखते हैं, तो ये 10 से 14 दिन तक ही ताजे रहते हैं।
  • फ्रिज के अंदर: अगर अंडे 2°C से 8°C के बीच फ्रिज में रखे जाएं, तो ये 30 से 35 दिन (लगभग 5 हफ्ते) तक चल सकते हैं।
अगर गलती से आपने पुराना या सड़ा हुआ अंडा खा लिया, तो आपको-

  • साल्मोनेला इन्फेक्शन:
    खराब अंडों में साल्मोनेला बैक्टीरिया पनप जाते हैं। इससे आपको तेज बुखार और सिरदर्द हो सकता है।
  • Food Poisoning:
    एक्सपायर्ड अंडा पेट में जाकर टॉक्सिन्स पैदा करता है। इससे उल्टी और जी मिचलाने जैसी दिक्कत शुरू हो जाती है।
  • Stomach Cramps:
    पेट में मरोड़ उठना और तेज दर्द होना इसका सबसे कॉमन लक्षण है। पुराना अंडा पचाना शरीर के लिए बहुत मुश्किल होता है।
  • Diarrhea (दस्त):
    इंफेक्शन की वजह से पेट पूरी तरह खराब हो सकता है, जिससे शरीर में पानी की कमी होने का खतरा रहता है।
  • Skin Allergies:
    कुछ लोगों को खराब प्रोटीन की वजह से शरीर पर खुजली या लाल दाने भी हो सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

क्यों Gen Z से ज्यादा खुश हैं Baby Boomers? मेंटल हेल्थ रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

क्यों हो जाता है Health Insurance Claim Rejected, रीजनेबल एंड कस्टमरी क्लॉज है बड़ी वजह

World Mental Health Day पर जानें डिजिटल दुनिया कैसे बन रहा हमारी हेल्थ का दुश्मन

Gen Z प्रोफेशनल को क्यों पसंद हैं लेजी गर्ल जॉब्स, जानें इसका रीजन

Tags:
  • योगी सरकार
  • lifestyle
  • फूड पॉइजनिंग
  • इंफेक्शन
  • healthy lifestyle
  • अंडा
  • एक्सपायरी डेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज