यूपी का अजब-गजब मामला, 3 दिन जुदाई तो 3 दिन मिलन, संडे को पति होगा फ्री

Kaushiki | Jan 25, 2026, 14:37 IST
Share
story
story

यूपी के रामपुर में दो पत्नियों के विवाद पर पंचायत ने अनोखा फैसला सुनाया है। पति को 3-3 दिन दोनों के लिए बांटा गया और एक दिन छुट्टी दी गई। जानें इस रोचक किस्से को...

उत्तर प्रदेश के रामपुर के इस किस्से ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जुदाई की यादें ताजा कर दी हैं। फिल्म जुदाई में श्री देवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर के बीच अनोखा सौदा हुआ था।

फिल्म में तो उर्मिला ने पैसे देकर पति को खरीदा था। लेकिन यूपी के रामपुर में मामला थोड़ा अलग और ज्यादा फिल्मी निकला। यहां दो पत्नियों के बीच छिड़ी सुप्रीमेसी की जंग को शांत करने के लिए पंचायत ने एक ऐसा रोस्टर तैयार किया है।

इसने अनिल कपूर की उस उलझन को हकीकत बना दिया। अब पति को किस्तों में बांटा गया है, ताकि घर में जुदाई नहीं बल्कि शांति बनी रहे। पंचायत ने जो फैसला सुनाया, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा लगता है।

पंचायत का अजब-गजब फैसला

पंचायत के सामने सबसे बड़ी चुनौती पति को दोनों पत्नियों के बीच बराबर बांटना था। काफी बहस के बाद पंचों ने एक बीच का रास्ता निकालने का फैसला किया। तय हुआ कि पति सप्ताह के पहले तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा। अगले तीन दिन पति को दूसरी पत्नी के घर पर अपना समय बिताना होगा। सबसे मजेदार बात ये है कि पति को सातवें दिन के लिए छुट्टी दी गई। रविवार या सातवें दिन पति अपनी मर्जी से कहीं भी रहने के लिए आजाद होगा।

मोहम्मद रफी ने क्या कहा

इस मामले (रोचक किस्से) के केंद्र में रहे शख्स का नाम मोहम्मद रफी बताया जा रहा है। रफी ने मीडिया को बताया कि घर में रोज होने वाले क्लेश से वे परेशान थे। दोनों पत्नियां एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाने को बिल्कुल भी तैयार नहीं दिखाई दीं।

थाने में हुई पंचायत (रोचक न्यूज) के बाद अब घर में शांति की उम्मीद जगी है। रफी इस अनोखे फैसले को मानकर अब अपनी दोनों शादियों को निभाने के लिए राजी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के इस रोस्टर से अब शायद विवाद खत्म हो जाएगा।

  • सोमवार, मंगलवार और बुधवार:पहली पत्नी के साथ।
  • गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार:दूसरी पत्नी के साथ।
  • रविवार:पति के लिए वीकली ऑफ रखा गया है। इसमें वह अकेला रह सकता है और दोनों पत्नियों से दूर समय बिता सकता है।

पुलिस ने दखल देने से किया परहेज

अजीम नगर थाना पुलिस ने इस घरेलू विवाद में सीधे दखल देने से परहेज किया। पुलिस का मानना था कि ऐसे मामलों में पंचायत के जरिए सुलह ज्यादा प्रभावी होती है।

हालांकि, ये अनोखा समझौता कानूनी रूप से कितना मजबूत है इस पर सवाल खड़े हैं। समाज में दो शादियों से पैदा होने वाली समस्याओं का यह एक बड़ा उदाहरण है।

फिलहाल, पूरे गांव (rochak khabrein)और सोशल मीडिया पर इस छुट्टी वाले पति की चर्चा जोरों पर है। लोग मजे लेकर पूछ रहे हैं कि क्या यह रोस्टर वाकई घर में शांति लाएगा?

ये खबरें भी पढ़ें...

केंद्र के प्रगति मॉडल पर शुरू हुआ परफॉर्मेंस रिव्यू पोर्टल, ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य

छोटे शहरों में बढ़ रही नौकरी की मांग, टियर 2-3 शहरों में 40% बढ़ी प्लेसमेंट, जानें इसका कारण

भागीरथपुरा में 28वीं मौत से मचा बवाल, परिजन बोले गंदे पानी से हुई, प्रशासन बोला थी हार्ट की बीमारी

तीन दिन में 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, एडमिट कार्ड के बिना नो एंट्री

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • रोचक किस्से
  • रोचक न्यूज
  • rochak khabrein
  • पंचायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि