भागीरथपुरा में 28वीं मौत से मचा बवाल, परिजन बोले गंदे पानी से हुई, प्रशासन बोला थी हार्ट की बीमारी
Sanjay Gupta | Jan 25, 2026, 12:29 IST
28th death bhagiratpura contaminated water
भागीरथपुरा में कांग्रेस नेता राजाराम बोरासी की मौत ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि मौत गंदे पानी के कारण हुई है, जबकि प्रशासन इसे हार्ट अटैक का परिणाम बता रहा है।
News In Short
- भागीरथपुरा में कांग्रेस नेता राजाराम बोरासी की 25 जनवरी को मौत हुई, यह 28वीं मौत है।
- परिजनों का आरोप, गंदे पानी के कारण स्वास्थ्य बिगड़ा, जबकि प्रशासन ने हार्ट बीमारी बताया है।
- स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल रिपोर्ट में उल्टी-दस्त की बात को खारिज किया है।
- प्रशासन ने पहले 4 मौतों का भी खंडन किया, सभी को अन्य बीमारी से मौत बताया गया है।
- हाईकोर्ट ने मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठाए, मुआवजा राशि का वितरण अभी तक नहीं हुआ है।
News in Detail
इनका हुआ निधन
परिजन क्या बोल रहे हैं
स्वास्थ्य विभाग का खंडन
बीती पांच मौतों का लगातार खंडन
इन मौतों को लेकर खंडन जारी किया गया
- सुभद्राबाई, उम्र 78 साल, की मौत 15 जनवरी को हुई, इसका खंडन जारी किया गया और अन्य बीमारी के कारण मौत बताया है।
- हेमंत गायकवाड़, उम्र 51 साल, की मौत 21 जनवरी को हुई, प्रशासन ने कारण इसका कैंसर और अन्य बीमारी बताया है।
- विद्याबाई, उम्र 82 साल, की मौत 22 जनवरी को हुई, इसका कारण अन्य बीमारियां बताया गया है।
- बद्री प्रसाद, उम्र 63 साल, की मौत 23 जनवरी को हुई, इसका कारण भी अन्य बीमारियां बताया गया है।
- राजाराम बोरासी, उम्र 75 साल, की मौत 25 जनवरी को हुई, कारण हृदय रोग बताया गया है।
मौतों के आंकड़ों पर शुरू से ही चुप्पी रही
उधर, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान रहवासी 50 से अधिक मौत होने का दावा कर चुके हैं। वहीं, अब जो भी मौत होती है उसका खंडन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जरिए जारी किया जा रहा है। करीब 20 लोगों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।
वहीं, अभी तक मुआवजा राशि का वितरण नहीं हुआ। ना ही इस राशि को लेकर कोई खुलासा हुआ है कि कब और कितनी दी जाएगी। इन सभी मौतों को लेकर हाईकोर्ट लगातार सवाल कर रहा है, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं मिला है।
ये खबर भी पढ़िए...
भागीरथपुरा में अब डायरिया से मौतों के खंडन में जुटे अधिकारी, विरोध में उतरे रहवासी, 4 मौत नहीं मानी
भागीरथपुरा कांड : दूषित पानी से 27वीं मौत, अस्पताल में 10 लोग भर्ती
इंदौर के भागीरथपुरा के बाद महू में गंदे पानी से बिगड़े हालात, बीमार पड़े 25 से ज्यादा लोग
इंदौर भागीरथपुरा कांड के बाद नजर आए सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाए और खिलाए
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari