मथुरा जन्मभूमि मामले पर 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Sandeep Kumar | Nov 03, 2024, 22:57 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-03T224903.319
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-03T224903.319

मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट 5 नवंबर को सुनवाई करने जा रहा है। यह याचिका में हाईकोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी गई है जिसके तहत इस विवाद से जुड़े सभी 15 मुकदमों को एक साथ जोड़ कर सुनवाई के फैसला लिया था।

मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Sri Krishna birthplace ) मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) 5 नवंबर को सुनवाई करने जा रहा है। दरअसल शाह ईदगाह कमेटी की तरफ से इस मामले में तीन याचिकाएं दी गई हैं। कोर्ट इन्ही याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल इन याचिकाओं में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court ) के उस फैसले को चुनौती दी गई है। जिसमें हिंदू पक्ष की ओर से दायर मुकदमे को सुनवाई लायक माना गया था। मुस्लिम पक्ष की दूसरी याचिका में उस फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसमें मथुरा की निचली अदालत में चल रहे सभी मुकदमों को हाईकोर्ट द्वारा अपने पास सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने का फैसला शामिल है। सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के उस फैसले को भी चुनौती दी गई है। जिसके तहत इस विवाद से जुड़े सभी 15 मुकदमों को एक साथ जोड़ कर सुनवाई के फैसला लिया था।

मुस्लिम पक्ष ने दी है याचिका

मुस्लिम पक्ष की दूसरी याचिका में उस फैसले को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। जिसमें मथुरा की निचली अदालत में चल रहे सभी मुकदमों को हाईकोर्ट ने अपने पास तलब कर सुनवाई के लिए ट्रांसफर करने का फैसला शामिल किया था। मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के उस आदेश को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है । जिसमें हाईकोर्ट ने इस विवाद से जुड़े सभी 15 मुकदमों को एक साथ जोड़ कर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।

ये थी हिंदू पक्ष की दलील

हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दलीलें दी कि सभी वादों का मुद्दा एक है तो अलग सुनने का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद वादों की पोषणीयता पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1 अगस्त 2024 को हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए अपना फैसला सुनाते हुए मस्जिद पक्ष द्वारा सीपीसी के आर्डर 7 रूल 11 में दाखिल आपत्ति को खारिज कर दिया था।

FAQ

  1. सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई कब होगी?
    सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई 5 नवंबर को होगी।
  2. इस मामले में कौन-कौन सी पक्षकार हैं ?
    इस मामले में हिंदू पक्ष और मुस्लिम पक्ष (शाह ईदगाह कमेटी) शामिल हैं। मुस्लिम पक्ष ने कई याचिकाएं दायर की हैं जिनमें हाईकोर्ट के फैसलों को चुनौती दी गई है।
  3. मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं में क्या मुख्य बिंदु हैं ?
    मुस्लिम पक्ष की याचिकाओं में यह चुनौती दी गई है कि हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष के मुकदमे को सुनवाई लायक माना और सभी 15 मुकदमे एक साथ सुनने का निर्णय किया।
  4. हिंदू पक्ष की दलील क्या थी ?
    हिंदू पक्ष ने कहा कि सभी वादों का मुद्दा एक जैसा है, इसलिए इन्हें अलग-अलग सुनने का कोई औचित्य नहीं है।
  5. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किस फैसले पर सुनवाई की थी ?
    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की 18 याचिकाओं को सुनवाई के लिए मंजूर करते हुए फैसला सुनाया, जिसमें मुस्लिम पक्ष की आपत्ति को खारिज किया गया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि
  • मथुरा जन्मभूमि
  • कृष्ण जन्मभूमि विवाद
  • मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा