विकलांग डॉक्टर ने नहीं किया स्वागत, तो भड़क गए मंत्री जी, CMO को दे दिए ये निर्देश
Rohit Sahu | Apr 17, 2025, 14:36 IST
up news mantri
यूपी के मंत्री संजीव गौंड अस्पताल में डॉक्टर के स्वागत न करने पर भड़क गए और डॉक्टर को हटाने के निर्देश दे दिए। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरा।
UP News: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार (CM Yogi Adityanath) में राज्य मंत्री संजीव गौंड डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण पर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उनका स्वागत नहीं किया। इससे मंत्री बेहद नाराज हो गए और तुरंत सीएमओ से बात कर कड़ी नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से डॉक्टर की शिकायत कर दी। मंत्री जी का तर्क था कि अगर डॉक्टर मेरा स्वागत नहीं कर सकते, तो वे मरीजों के साथ कैसा व्यवहार करते होंगे। मंत्रीजी के इस व्यवहार के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा।
राज्यमंत्री संजीव गोंड अस्पताल के दौरे पर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रवि प्रताप सिंह ने उनका स्वागत नहीं किया, जिससे मंत्री जी को गुस्सा आ गया। दरअसल, सीएमएस मरीजों का इलाज करने में व्यस्त थे और उन्हें मंत्री के आगमन की जानकारी नहीं मिली।
इससे पहले मंत्री गौंड अनपरा नगर पंचायत के एक कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वागत न करने पर नाराज हो गए थे और कार्यक्रम छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अध्यक्ष के समझाने पर वे कार्यक्रम में रुके।
यह भी पढ़ें...जबलपुर में भाजपा नेताओं के वायरल ऑडियो ने खड़ा किया विवाद, जैन समाज में आक्रोश, थाने का घेराव
इस घटना को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने कहा कि सरकार के मंत्री स्वागत को स्वास्थ्य से ऊपर रख रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
यह भी पढ़ें... सीमांकन विवाद में पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हमले में बाल-बाल बचीं महिला आरआई
thesootr links
क्या है पूरा मामला
जंगल में ट्रांसफर करने के दिए निर्देश
मंत्री जी ने सीएमएस को फटकार लगाई और अपनी विधानसभा क्षेत्र ओबरा से हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, उन्होंने सीएमएस के मास्क पहनने पर भी सवाल उठाए। सीएमएस ने माफी मांगते हुए बताया कि वे दिव्यांग हैं और मरीजों का इलाज करने में व्यस्त हो गए थे, लेकिन मंत्री जी ने उनकी बात नहीं सुनी। मंत्री जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को फोन करके सीएमएस को सुदूर जंगल में ट्रांसफर करने का निर्देश दे दिया।
पहले भी मंत्रीजी कर चुके ऐसा काम
यह भी पढ़ें...जबलपुर में भाजपा नेताओं के वायरल ऑडियो ने खड़ा किया विवाद, जैन समाज में आक्रोश, थाने का घेराव
विपक्ष ने प्रोटोकॉल विवाद पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें... सीमांकन विवाद में पटवारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हमले में बाल-बाल बचीं महिला आरआई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA