EO साहब का टॉमी लापता, ढूंढने के लिए गली-गली अनाउंसमेंट, इनाम का ऐलान

Vikram Jain | Oct 30, 2024, 18:21 IST
Share
UP Sambhal Executive Officer's dog Tommy Announcement to find
UP Sambhal Executive Officer's dog Tommy Announcement to find

यूपी के संभल में वफादार पेट डॉग टॉमी के गुमशुदगी से ईओ साहब इस कदर परेशान हैं कि वह उसे ढूंढने के लिए ई- रिक्शा पर टॉमी को पोस्टर लगाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करवा रहे हैं, यह अनाउंसमेंट पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के संभल में इन दिनों में सुनो... सुनो... का अनाउंसमेंट सुनकर लोग हैरत में हैं। इस अनाउंसमेंट में 2 हजार के इनाम की बात लोगों का ध्यान खींच रही है। दरअसल, संभल जिले की बहजोई नगर पालिका परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भूपराम वर्मा का पालतू कुत्ता "टॉमी" 21 अक्टूबर से लापता है। ईओ साहब के टॉमी की खोज कई दिनों से जारी है, लेकिन वह नहीं मिल रहा है। वफादार साथी के गुमशुदगी से ईओ साहब इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने ई- रिक्शा पर टॉमी का पोस्टर लगाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर दिया है। यह अनाउंसमेंट पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

टॉमी के गुम होने से परेशान ईओ साहब

दरअसल, पूरा मामला संभल जिले के बहजोई नगर का है, जहां नगर पालिका परिषद के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भूपराम वर्मा का पेट डॉग टॉमी अचानक एक दिन लापता हो गया। टॉमी को बहुत ढूंढा गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। टॉमी के घर से जाने के बाद से ईओ साहब और पूरा परिवार बेहद परेशान हैं। ढूंढ़ने की काफी कोशिश में असफलता मिलने के बाद अधिकारी ने अनोखा तरीका निकाला, उन्होंने लापता पेट डॉग की तलाश लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराने का फैसला लिया।

mp quiz 68 ka mp
mp quiz 68 ka mp

सुनो सुनो... टॉमी को ढूंढ़ने वाले को मिलेगा इनाम

ऑफिसर भूपराम वर्मा ने लापता पेट डॉग की तलाश के लिए ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगवाए गए हैं, साथ ही ई-रिक्शा पर टॉमी की फोटो लगाई गई है। अधिकारी टॉमी की तलाश करने के लिए अनाउंसमेंट करवा रहे हैं। लाउडस्पीकर से नगर की हर गली, हर चौराहे पर गुमशुदगी की सूचना दी जा रही है। अनुरोध किया जा रहा है कि यदि किसी को फोटो में दिखाई दे रहे टॉमी के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत हमें सूचित करें। इतना ही नहीं टॉमी को ढूंढ कर लाने वाले को 2000 रुपए का इनाम देने की भी घोषणा की गई है। अनाउंसमेंट में पेट डॉग का नाम, रंग और गले के पट्टे का रंग बताया जा रहा है।

21 अक्टूबर से लापता है प्यारा टॉमी

मामले में अधिकारी भूपराम वर्मा ने बताया कि इनका वफादार पेट डॉग टॉमी 21 अक्टूबर को घर का दरवाजा खुला था, इस दौरान पेट डॉग बाहर चला गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा है। टॉमी काफी तलाश किया गया, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने टॉमी को ढूंढने के लिए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराने का फैसला लिया। अनाउंसमेंट कराकर उसको वापस लाने वाले व्यक्ति को 2000 का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल, टॉमी की गुमशुदगी और उसकी तलाश की अनोखी कोशिश की चर्चा जोरों पर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • उत्तर प्रदेश
  • अनाउंसमेंट
  • इनाम की घोषणा
  • Sambhal News
  • संभल न्यूज
  • पालतू कुत्ता टॉमी लापता
  • dog Tommy
  • नगर पालिका परिषद बहजोई
  • टॉमी की तलाश में अनाउंसमेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा