नहीं लगेगा 2,000 रुपए से ज्यादा के UPI लेनदेन पर कोई GST

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 19, 2025, 17:22 IST
Share
No GST on UPI payments
No GST on UPI payments

सरकार ने साफ किया कि 2,000 रुपए से अधिक के UPI लेनदेन पर कोई GST नहीं लगेगा। सरकार का उद्देश्य UPI जैसे डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देना है, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स लगाना।

पिछले कुछ समय से बात चल रही थी कि सरकार 2,000 रुपए से अधिक के UPI लेनदेन (UPI Transactions) पर GST लगाने की तैयारी में है। इसके बाद आम लोगों में डिजिटल पेमेंट को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी। लेकिन सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है।वित्त मंत्रालय ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव फिलहाल सरकार के पास नहीं है। सरकार का उद्देश्य UPI जैसे डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देना है, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स लगाना। सरकार ने कहा किवर्तमान में UPI ट्रांजैक्शन पर कोई MDR नहीं है तो जीएसटी का तो सवाल ही नहीं उठता है।सरकार लगातार UPI और अन्य डिजिटल पेमेंट मोड्स को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। सरकार UPI को सरल, सस्ता और सार्वभौमिक बनाना चाहती है।

क्या होता है MDR

एमडीआर यानी (Merchant Discount Rate) वह शुल्क होता है जो व्यापारी किसी पेमेंट गेटवे को भुगतान करने पर देता है। जनवरी 2020 में सीबीडीटी (Central Board of Direct Taxes) ने स्पष्ट कर दिया था कि ग्राहकों द्वारा व्यापारियों को किए गए UPI पेमेंट पर MDR नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

अब एक क्लिक में UPI और ATM से निकालेगा PF के पैसे! जानें कब से शुरू होगी EPFO की नई सुविधा

कामकाजी महिलाओं के लिए आसानी, बच्चों की देखभाल सरकार करेगी, जानें योजना

BPL वर्ग के लोगों को CM आर्थिक कल्याण योजना के तहत सरकार से मिलती है फाइनेंशियल हेल्प

सरकार ने कर दी नई व्यवस्था, महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट आएंगे रुपए, जानें योजना

UPI लेनदेन में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2019-20 में जहां यूपीआई द्वारा लेनदेन ₹21.3 लाख करोड़ रुपये था। मार्च 2025 तक यह लेनदेन बढ़कर ₹260.56 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे साफ है कि देश में ज़्यादातर लोग अब नगद नगद भुगतान की जगह UPI पेमेंट (UPI Payment) को प्राथमिकता दे रहे हैं।

thesootr links

Tags:
  • GST
  • जीएसटी
  • वित्त मंत्रालय
  • UPI
  • यूपीआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि