UPSC 2024 Success Story: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, जानिए उनकी सफलता की कहानी

Kaushiki | Apr 23, 2025, 13:01 IST
Share
shakti dubey
shakti dubey

22 अप्रैल 2025 को UPSC टॉपर बनीं प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पांचवें प्रयास में रैंक 1 हासिल कर मिसाल कायम की। उनकी कहानी संघर्ष, आत्मविश्वास और मेहनत से सफलता पाने की सच्ची प्रेरणा है।

22 अप्रैल 2025 को UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ और इसी के साथ प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप करके इतिहास रच दिया। उनका यह सफर सिर्फ रैंक 1 हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कहानी है संघर्ष, समर्पण और आत्मविश्वास की। पांचवें प्रयास में टॉप करने वाली शक्ति की यह सफलता हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। आइए जानते हैं उनकी इस यात्रा की पूरी कहानी, तैयारी का तरीका और वो खास टिप्स जो उन्होंने छात्रों को दिए।

ये खबर भी पढ़ें... MP UPSC 2024 Result: खंडवा की रुपल ने दिखाया दम, हासिल की 512 रैंक

तैयारी की शुरुआत

शक्ति दुबे का परिवार एजुकेशन बैकग्राउंड से नहीं है। उनके पिता पुलिस बल में हैं और मां एक गृहिणी हैं। ऐसे में उन्हें UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी अकेले ही करनी पड़ी। उन्होंने खुद से यूट्यूब पर टॉपर इंटरव्यू देखना शुरू किया, तैयारी के लिए रूटीन बनाया और छोटे-छोटे लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने बताया कि "मैंने कभी भी घंटे गिनकर नहीं पढ़ा, बस तय किया कि रोज चार जरूरी स्लॉट पूरे करने हैं—करेंट अफेयर्स, जीएस, ऑप्शनल और टेस्ट प्रैक्टिस,"।

कॉलेज से मिली लीडरशिप की समझ

शक्ति ने अपनी उच्च शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पूरी की। वह छात्र डिबेट समिति की चीफ रहीं और हॉस्टल लाइफ में भी सक्रिय रहीं। डिबेट्स और पॉलिसी डिस्कशन में भाग लेने से उन्हें नीति, शासन और संविधान को गहराई से समझने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि "मैं हमेशा यह जानने को उत्सुक रही हूं कि सिस्टम कैसे काम करते हैं और कैसे उसे बेहतर बनाया जा सकता है।"

ये खबर भी पढ़ें... UPSC Result 2024: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

तैयारी करने वालों को दिए 3 खास टिप्स

एक इंटरव्यू में शक्ति ने UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को तीन जरूरी टिप्स दिए:

  • बुकलिस्ट सीमित रखें – ज्यादा किताबें नहीं, बार-बार पढ़ना जरूरी है।
  • सिलेबस और पिछले सालों के पेपर पर ध्यान दें – पैटर्न की सही समझ से तैयारी सटीक होती है।
  • टेस्ट प्रैक्टिस पर फोकस करें – प्रैक्टिस ही आत्मविश्वास बढ़ाती है।
  • उन्होंने कहा "UPSC एक परीक्षा है, जीवन नहीं। इसे दिल से लें, लेकिन जिंदगी से ऊपर न रखें।"

जब आया रिजल्ट, यकीन नहीं हुआ

शक्ति ने बताया कि रिजल्ट वाले दिन उनको पहले भरोसा ही नहीं हुआ कि वह टॉपर बन गई हैं। जब संस्थान से कॉल आया और कन्फर्मेशन हुई, तो उन्होंने सबसे पहले अपने पापा-मम्मी को को फोन किया। उन्होंने बताया, "पहले तो लगा PDF फेक है, पर जब सर ने कहा कि हां, तुमने टॉप किया है, तो आंखों में आंसू आ गए।"

माता-पिता की फीडबैक

शक्ति की मां ने कहा, "मेरी बेटी ने हमारा सपना पूरा किया है।" पिता ने गर्व से कहा, "बचपन से शक्ति पढ़ाई में अव्वल रही है। गोल्ड मेडलिस्ट रही है, लेकिन जो मेहनत इस बार की थी, वो बेमिसाल थी।"

शक्ति दुबे की कहानी सिर्फ एक रैंक की नहीं, यह विश्वास, साहस और सेल्फ-कंस्ट्रक्शन की इंस्पिरेशनल स्टोरी है। उन्होंने दिखा दिया कि अगर लगन हो और सही दिशा में मेहनत की जाए, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। UPSC की तैयारी करने वाले हजारों युवाओं के लिए शक्ति की सफलता एक मार्गदर्शन की तरह है।

Success Story | यूपीएससी 2024 | upsc to देश दुनिया न्यूज ppers tips | एजुकेशन न्यूजupsc toppers tips

ये खबर भी पढ़ें...

MP UPSC Topper List : UPSC 2024 में चमके मध्यप्रदेश के तारे, देखें कौन बने टॉपर

MP UPSC 2024 Result: इटारसी के सेल्समैन का बेटा बना IPS, छोड़ी थी लाखों की जॉब

Tags:
  • प्रयागराज
  • Success Story
  • एजुकेशन न्यूज
  • UPSC Result
  • UPSC
  • upsc topper
  • upsc toppers tips
  • देश दुनिया न्यूज
  • यूपीएससी 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि