US चुनाव की 180 साल पुरानी परंपरा, नवंबर में ही क्यों होती है वोटिंग

Ravi Singh | Nov 05, 2024, 18:06 IST
Share
E
E

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर 4 साल में होने वाले चुनाव का दिन कभी नहीं बदलता। यह सिलसिला 1845 से चला आ रहा है।

US Presidential Election 2024 : संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति पद का चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव अमेरिका का 60वां राष्ट्रपति चुनाव है, जिसके जरिए अमेरिकी नागरिक अपने अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों का कार्यकाल 4 साल का होता है। यह चुनाव अमेरिका के राजनीतिक भविष्य को प्रभावित करेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर 4 साल में होने वाले चुनाव का दिन मंगलवार ही होता है। यह सिलसिला 1845 से चला आ रहा है।

ये हैं मैदान में

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) और उपराष्ट्रपति पद के लिए जेडी वेंस चुनावी मैदान में हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने मौजूदा उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) को राष्ट्रपति पद के लिए और टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना है। कमला हैरिस का संबंध भारत से है, जिससे इस चुनाव को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी खास महत्व मिलता है।

अमेरिकी चुनाव का समय और मतदान प्रक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर 2024 को होगा। अमेरिका में मतदान सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक होगा। भारतीय समयानुसार यह चुनाव 5 नवंबर की शाम 4:30 बजे से 6 नवंबर की सुबह 6:30 बजे तक हो सकता है। चुनाव के परिणामों की गिनती तुरंत शुरू हो जाएगी, लेकिन अंतिम नतीजे आने में कई दिन या सप्ताह लग सकते हैं। नया राष्ट्रपति 20 जनवरी 2025 को शपथ लेगा, अगर 20 जनवरी को संडे (रविवार) आता है तो शपथ ग्रहण 21 जनवरी को होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला 5 नवंबर को, जानें क्या कह रहे हैं सर्वे

अमेरिका में इसलिए होते हैं मंगलवार को ही चुनाव

बजरंगबली का जन्म मंगलवार के दिन हुआ था। यही कारण है कि यह दिन उनकी पूजा के लिए समर्पित है। भारत में यह दिन पवित्र भी माना जाता है। यह शायद आपको नई जानकारी लगे, लेकिन अमेरिका में चुनाव हर 4 साल में नवंबर के पहले मंगलवार को होते हैं। इसके पीछे एक ऐतिहासिक कारण है। 1845 में अमेरिकी कांग्रेस ने सभी राज्यों में एक साथ चुनाव कराने का कानून बनाया था। उस समय अधिकांश लोग कृषि कार्यों में व्यस्त थे, और नवंबर के शुरुआत में किसानों के पास खाली समय होता था। इसलिए चुनाव का यह दिन तय किया गया। हालांकि, अगर नवंबर का पहला दिन मंगलवार न हो तो भी चुनाव मंगलवार को ही होते हैं।

अमेरिका की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां

अमेरिका में कई राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हैं, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) और डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) सबसे प्रभावशाली और पुरानी पार्टियां मानी जाती हैं। इन दोनों पार्टियों के बीच ही आमतौर पर चुनावी मुकाबला होता है। इसके अलावा ग्रीन पार्टी (Green Party), लिबर्टेरियन पार्टी (Libertarian Party) और कॉन्स्टिट्यूशन पार्टी (Constitution Party) चुनावों में हिस्सा लेते हैं, लेकिन इनका प्रभाव सीमित होता है।

अमेरिका में EVM क्यों नहीं होते इस्तेमाल?

अमेरिका में कुछ समय पहले तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग हुआ था, लेकिन हैकिंग और विदेशी दखल के डर से यह प्रणाली उतनी विश्वसनीय साबित नहीं हुई। इसके बाद से 2008 के बाद ईवीएम का इस्तेमाल कम हो गया और अब 95% मतदान में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। केवल 5% हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है।

इस खबर से जुड़े सामान्य से प्रश्न

  1. अमेरिका का 2024 राष्ट्रपति चुनाव कब होगा?
    अमेरिका का 60वां राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर 2024 को होगा। इसमें अमेरिकी नागरिक अपने अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे।
  2. कौन-कौन से प्रमुख उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में हैं?
    रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) राष्ट्रपति पद के लिए और जेडी वेंस (JD Vance) उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस (Kamala Harris) को राष्ट्रपति पद के लिए और टिम वाल्ज़ (Tim Walz) को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना है।
  3. अमेरिका में चुनाव क्यों हर 4 साल में नवंबर के पहले मंगलवार को होते हैं?
    1845 में अमेरिकी कांग्रेस ने कानून बनाया कि चुनाव नवंबर के पहले मंगलवार को होंगे। उस समय अधिकांश लोग कृषि कार्यों में व्यस्त होते थे, और नवंबर के पहले दिनों में किसानों के पास समय होता था। इसलिए चुनाव का यह दिन तय किया गया था। यदि नवंबर का पहला दिन मंगलवार नहीं हो तो भी चुनाव उसी मंगलवार को होते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • National News
  • Tuesday
  • Donald Trump
  • डोनाल्ड ट्रंप
  • US presidential election
  • International News
  • मंगलवार
  • Kamala Harris
  • कमला हैरिस
  • अमेरिका चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई