सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम
Aman Vaishnav | May 26, 2026, 07:59 IST
us strikes iran missile sites irgc boats strait of hormuz
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में मिसाइल लॉन्च साइट्स, एक सैम मिसाइल साइट और बारूदी सुरंगें बिछा रहीं ईरानी नौसेना की दो नावों को तबाह कर दिया है।
अमेरिकी ने ईरान पर किया हमला
अमेरिकी सेंट्रल कमांड जिसे हम CENTCOM के नाम से जानते हैं, उन्होंने बताया कि यह हमला उनके सैनिकों और युद्धपोतों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी था।
समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश
CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने एक बयान जारी किया है। इसमे उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई केवल अपनी सुरक्षा के लिए की है। उन्होंने साफ किया कि ईरान की तरफ से जो खतरे पैदा हो रहे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है।
अमेरिका अभी चल रहे युद्धविराम का पूरा सम्मान कर रहा है और संयम बरत रहा है, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए वो पीछे नहीं हटेगा।
बंदर अब्बास में मिसाइल साइट भी हुई ढेर
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि इस मिसाइल साइट ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों को अपना निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने हमला करके मिसाइल लॉन्चर और उसके पूरे सैन्य ढांचे को मलबे में तब्दील कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, इस हमले को एक सीमित दायरे में ही रखा गया था। अमेरिका का मकसद ईरान के साथ चल रहे विवाद को बढ़ाना बिल्कुल नहीं है। न ही इसका यह मतलब है कि युद्धविराम खत्म हो गया है। हालांकि इस घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।
ईरान-अमेरिका विवाद के 5 बड़े अपडेट
2. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ा खतरा:जिन जगहों पर ये धमाके हुए हैं,वे सभी रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास स्थित हैं। बता दें कि यह वही समुद्री रास्ता है जहां से दुनिया के एक बहुत बड़े हिस्से का तेल निर्यात होकर गुजरता है।
3. अमेरिकी सेना का बड़ा दावा:अमेरिकी अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि इस जवाबी कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब दो ईरानी आईआरजीसी नावों को रंगे हाथों स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए देखा गया। इसके तुरंत बाद उन्हें निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।
4. युद्धविराम पर असर नहीं:मीडिया रिपोर्ट के अनुसारअमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि, इस हमले का उद्देश्य ईरान के साथ चल रहे बड़े संघर्ष को बढ़ावा देना नहीं था। उन्होंने यह भी भरोसा दिया है कि इस कार्रवाई का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दोनों देशों के बीच चल रहा युद्धविराम खत्म हो गया है।
5. अमेरिकी सेना अभी भी अलर्ट पर:एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने स्थिति साफ करते हुए बताया कि फिलहाल के लिए यह सैन्य कार्रवाई समाप्त हो चुकी है। हालांकिखाड़ी क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी बल पूरी तरह चौकस और सतर्क बने हुए हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
अमेरिका-ईरान युद्ध : NATO देश की हरकतों से आगबबूला हुए ट्रंप, भारत को तेल देने की कही बात
ईरान पर होने वाला हमला टाला, ट्रंप ने कहा- बड़ी डील को लेकर चल रही बातचीत
Iran Israel war update: ट्रंप ने किया युद्ध खत्म करने का दावा, कहा- ईरान थक चुका है
ईरान-इजराइल युद्ध: अमेरिका करेगा ईरान पर हमला! 50 हजार सैनिक तैनात
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj