बेटे का कटा सिर गोद में लेकर बिलखती रही मां, जानें क्या हैं पूरा मामला

Sandeep Kumar | Oct 30, 2024, 21:41 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-30T211816.331
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-30T211816.331

मौत का वो मंजर कितना भयावह होगा जहां पर एक मां, अपने बेटे का कटा सिर गोद में लेकर घंटों बैठी रही। मां को यकीन नहीं हो रहा था उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है...

कुछ लोगों ने 17 साल के लड़के अनुराग का सिर तलवार से काटकार मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद किशोर की मां घंटों अपने बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर रोती रही। मां को यकीन नहीं हो रहा था कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है। जहां पर दिवाली से ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार 30 अक्टूबर को एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

जमीन विवाद के चलते किशोर की हत्या

दिवाली से ठीक एक दिन पहले जौनपुर के कबीरुद्दीन गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद मामले में एक मासूम की तलवार मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद किशोर की मां घंटों अपने बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर रोती रही। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर शुरू हुई झड़प हिंसक हो गई थी। रामजीत यादव के 17 वर्षीय बेटे अनुराग का कुछ लोगों ने पीछा करके मौत के घाट उतार दिया।

मुख्य आरोपी फरार

अनुराग पर इतनी जोर से धारदार हथियार से हमला किया गया कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हत्याकांड मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी तलवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की कई टीमें मौके पर भेजी गईं। ग्रामीणों ने बताया कि लड़के की मां कटे हुए सिर को गोद में लेकर कई घंटों तक बैठी रही।

जमीन का पुराना विवाद

पुलिस अधीक्षक ने कहा जमीन विवाद करीब 45 वर्षों से चला आ रहा है। एक पक्ष के दो लोग, रमेश और लालता, उन लोगों में से थे, जिन्होंने विपरीत पक्ष पर हमला किया। एक किशोर की मौत हो गई। कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने कहा कि अपराध करने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपी न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • उत्तर प्रदेश न्यूज
  • जौनपुर
  • बेटे का कटा सिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा