किसान के खाते में इतना पैसा आया की बैंक हुआ हैरान

Dolly patil | May 19, 2024, 17:58 IST
Share
paisa
paisa

उत्तर प्रदेश के भदोही से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भदोही में एक बंद खाते में अचानक से 100 अरब आ गए। इस बात की जानकारी जब बैंक के कर्मचारियों तक पहुंची तो उनके भी होश उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के भदोही में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक ( Bank of Baroda ) में अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए , जब एक किसान के बंद खाते में अचानक 100 अरब रुपए आ गए। इस बैंक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाता सीज कर दिया है। वहीं किसान भानु प्रकाश के मोबाइल पर जब 100 अरब आने का मैसेज आया तो उनको भी यकीन नहीं हुआ। इतनी बड़ी रकम कहां से आई... इसको लेकर बैंक ने खोजबीन शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

भानु प्रकाश का सुरियावां के पास में ही बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता चलता था। जानकारी के मुताबिक उनका खाता एनपीए किसान क्रेडिट कार्ड का बचत खाता था, जो कि बंद हो चुका था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 मई 2024 को अचानक उनके खाते में 99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपए धनराशि का मैसेज मोबाइल पर आया।

पैसे आने के बाद भानु प्रकाश का क्या था रिएक्शन

भानु प्रकाश के मोबाइल में जब 100 अरब का मेसेज आया, लेकिन उनको समझ नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने किसी से पूछा...इस बाद लोगों उनको बताया कि उनके खाते में 100 अरब रुपए आ गए हैं। इस पर वो हैरान हो गए और उनको यकीन ही नहीं हुआ। जिसके बाद वो तुरंत बैंक पहुंचे और बैंक कर्मचारियों से इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद बैंक ने उनका खाता खंगाला तो उनके भी होश उड़ गए। इतनी बड़ी रकम किसान के खाते में आने से बैंक कर्मी भी परेशान हैं। बैंक अभी इसकी पड़ताल करने में जुटी है।

बैंक मैनेजर ने क्या कहा

इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि भानु प्रकाश बिंद का केसीसी खाता था और उस खाते के माध्यम से उन्होंने खेत पर लोन ले रखा हुआ था। खाता NPA हो जाने के बाद बंद हो गया था। इतनी बड़ी रकम एक साधारण खाते में आना ही बड़ी बात है और फिलहाल खाते को सीज कर पता लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई है?

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bank Of Baroda
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा