Uttarakhand : ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिरा , अब तक 14 की मौत , कई की हालत गंभीर , PM मोदी ने जताया दुख

Vikram Jain | Jun 15, 2024, 20:19 IST
Share
Uttarakhand Rudraprayag tempo traveler accident 10 people died
Uttarakhand Rudraprayag tempo traveler accident 10 people died

उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर वाहन बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा रुद्रप्रयाग जिले के रैंतोली के पास हुआ है। ये यात्री बदरीनाथ दर्शन करने जा रहे थे।

NEW DELHI. उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां बदरीनाथ हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर वाहन बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में अब तक 14 यात्रियों की मौत हुई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। ऋषिकेश एम्स में 2 और रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में 2 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे में ड्राइवर भी गंभीर घायल है। इस वाहन में 23 यात्री सवार थे। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

दर्शन के लिए बदरीनाथ जा रहे थे यात्री


नोएडा और दिल्ली के सभी लोग टेंपो ट्रैवलर से बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान रैंतोली के पास वाहन बेकाबू सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया। वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


घटना के संबंध में रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। स्थानीय लोग, SDRF, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन और जल पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

सभी लोग दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले


पुलिस ने बताया कि वाहन हरियाणा नंबर का है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटकों ने इसकी बुकिंग कराई। शुक्रवार शाम को यह दिल्ली से रवाना हुए। रातभर सफर किया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल, प्रशासन का फोकस सर्चिंग और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर है।

ये खबर भी पढ़ें... MP : 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष , आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर , एक गिरफ्तार

मदद के लिए नदी में कूदे मजदूर की मौत


हादसा जहां हुआ वह ऑल वेदर हाईवे है। वाहन बाउंड्री तोड़ते हुए करीब 200 मीटर नीचे खाई में पलटता और नदी में गिरी। नदी का किनारा होने के चलते अलकनंदा के तेज बहाव में ट्रैवलर बही नहीं। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इस काम लगे 3 मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे। इन मजदूरों में 2 वापस आ गए। लेकिन 1 की हादसे में मौत हो गई।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका


शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा होने की आंशका है। क्योंकि, घटना के वक्त हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। डीएम गढ़वाल ने सीएम के आदेश पर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ट्रैवलर की भी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... हुकुमचंद मिल प्रोजेक्ट : अच्छे काम को पलीता लगाना कोई अफसरों से सीखे... कहां है सरकार!

हादसे में पर सीएम धामी ने जताया दुख


घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है, स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतृप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

उत्तराखंड सड़क हादसा, अलकनंदा नदी में ट्रैवलर वाहन गिरा, टेंपो ट्रैवलर हादसा, रूद्रप्रयाग सड़क हादसे में 10 की मौत, रूद्रप्रयाग हादसा

Tags:
  • उत्तराखंड सड़क हादसा
  • अलकनंदा नदी में ट्रैवलर वाहन गिरा
  • टेंपो ट्रैवलर हादसा
  • रूद्रप्रयाग सड़क हादसे में 10 की मौत
  • रूद्रप्रयाग हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज