MP : 11 घरों से बड़ी मात्रा में मिले गोवंश के अवशेष , आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर , एक गिरफ्तार

Vikram Jain | Published:
Share
MP Mandla cow smugglers Police bulldozer action 
MP Mandla cow smugglers Police bulldozer action 

मध्‍य प्रदेश के मंडला जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस की छापेमारी के दौरान कई घरों में बड़ी मात्रा में गौवंश के अवशेष मिले। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है।साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

BHOPAL. गोवंश के मामले में रतलाम के बाद मंडला में मोहन सरकार की कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मंडला में गोमांस तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। जिले के नैनपुर के भैंसवाही गांव में भारी मात्रा में गौवंश और उनके अवशेष पुलिस ने बरामद किए है। 11 घरों से 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान एसपी रजत सकलेचा,एएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहे।

एक आरोपी गिरफ्तार, कई फरार


दरअसल, शुक्रवार की रात को पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। इस दौरान 11 घरों से 150 से ज्यादा गोवंश के अवशेष मिले थे। आरोपियों के घरों से गोवंश की हड्‌डी, चर्बी समेत अन्य अवशेष बरामद हुए थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। मंडला एसपी और नैनपुर एसडीओपी भी दबिश के दौरान मौजूद रहे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की हैं। अब पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें.. खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी ! लाड़ली बहना को अगले महीने मिल सकते हैं ढाई हजार रुपए, जानिए कैसे?

सरकारी जमीन पर चल रहे थे अवैध कत्लखाने


बता दें कि नैनपुर के भैंसवाही गांव में आरोपियों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। यहां अवैध कत्लखाने चलाए जा रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला रहा है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... MP Madrasa Board में पढ़ रहे हिंदू बच्चों को सामान्य स्कूलों में भेजें सरकार - NCPCR

अतिक्रमण कर बनाए गए थे घर


नैनपुर की एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि भैंसवाही में पुलिस बल ने घरों की तलाशी ली थी। यहां 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले। जांच में पाया गया कि इन घरों में अतिक्रमण करना पाया गया। इस मामले में यहां पहले भी प्रकरण चल रहा था। जिसके बाद शनिवार को राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं।

मंडला में गौमांस तस्करी, बुलडोजर कार्रवाई, गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, मंडला में पुलिस की कार्रवाई

Tags:
  • बुलडोजर कार्रवाई
  • मंडला में गौमांस तस्करी
  • गौ तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
  • मंडला में पुलिस की कार्रवाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर