उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता करना पड़ा भारी, Youtuber के खिलाफ केस दर्ज

Aparajita Priyadarshini | May 30, 2024, 12:37 IST
Share
QEWRQW
QEWRQW

उत्तराखंड की पवित्र धरती पर एक युवक ने जैन संप्रदाय के मुनियों के साथ अभद्रता कर दी। ऐसे में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देश से लेकर पूरी दुनिया में जैन संप्रदाय का परचम फैलाने वाले मुनियों को उत्तराखंड की पवित्र धरती पर अपमान झेलना पड़ा है। इसकी वजह एक कथित Youtuber युवक है। जिसने कुछ दिगंबर संतों के साथ अभद्रता कर दी है। जिस पर दिगंबर जैन संप्रदाय ने भारी नाराजगी जताई है। उधर मामले ने तूल पकड़ा को खुद सूबे के मुख्यमंत्री समेत DGP को पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी है।

जैन मुनियों से बदसलूकी

यूट्यूबर युवक ने दिगंबर जैन संप्रदाय के कुछ संतों को रास्ते में रोक कर उन पर टिप्पणी की थी। साथ ही उनके साथ अभद्रता भी की। जिसका युवक ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जिससे जैन संप्रदाय के भावनाओं को आहत पहुंची। वीडियो सामने आने के बाद योजना ग्रुप (Youth Of Jainism Now Active) ने एक्स पर वीडियो साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, डीजीपी अभिनव कुमार समेत तमाम अधिकारियों को टैग कर शिकायत की। जिसका संज्ञान उत्तराखंड पुलिस ने लिया और चमोली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें...

पत्नी ने पति की कराई दूसरी शादी, मामला जानकार हो जाएंगे हैरान

यूट्यूबर ने माफी मांगी

मामले को बढ़ता देख यूट्यूबर ने वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। सूरज सिंह ने कहा कि मैं अपनी गलती मानता हूं। मुझ से गलती हुई है। मेरा जो व्यवहार है, जो मेरे बोलने का तरीका है। वह शायद लोगों को या जैन समाज को पसंद नहीं आया। मैं उन जैन मुनियों और जैन समाज से माफी मांगता हूं। मुझे ऐसे व्यवहार नहीं करना चाहिए था। सभी से अपील करता हूं कि मुझे माफ करना। मेरा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं किसी को प्रताड़ित करूं या किसी समाज को कुछ कहूं। मैं नॉलेज लेने की कोशिश कर रहा था। हो सकता है मेरा तरीका थोड़ा गलत हो।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उत्तराखंड में जैन मुनियों से अभद्रता
  • Youtuber के खिलाफ केस दर्ज ंउत्तराखंड
  • योजना ग्रुप (Youth Of Jainism Now Active)
  • JAIN MONKS VIRAL VIDEO
  • YOUTUBER SURAJ MISBEHAVED JAIN MONKS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा