IPL Auction 2024 : 13 साल के वैभव सूर्यवंशी 1.10 करोड़ में बिके
Ravi Singh | Nov 25, 2024, 20:49 IST
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है।
बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को 1.10 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने खरीद लिया है। वैभव ने पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी में डेब्यू किया था।
बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी इस बार आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की ओर से जारी नीलामी सूची में उनका नाम शामिल है। वैभव महज 13 साल के हैं। वे रणजी ट्रॉफी, हेमन ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी खेल चुके हैं। वैभव का चयन जूनियर भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। वे इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में टीम का हिस्सा थे। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 58 गेंदों पर शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
Vaibhav Suryavanshi ने पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्राफी में डेब्यू किया था। तब उनकी उम्र सिर्फ 12 साल 9 महीने 14 दिन की थी। वैभव सबसे कम उम्र में रणजी में डेब्यू करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। उनसे कम उम्र में अलीमुद्दीन ने (12 साल, 2 महीने 18 दिन) डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर ने 15 साल और 7 महीने 22 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।
वैभव ने पिछले एक साल में क्रिकेट के अलग-अलग स्तरों पर कुल 49 शतक और 3 दोहरे शतक लगाए हैं। पिछले साल उन्होंने हेमन ट्रॉफी लीग और सुपर लीग में सबसे ज्यादा रन (670) बनाए थे। इसमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। पिछले साल अक्टूबर में वैभव का चयन वीनू मांकड़ टूर्नामेंट की अंडर-19 टीम में हुआ था। चंडीगढ़ में हुए टूर्नामेंट में उन्होंने बिहार की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 393 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।
वैभव को सीके नायडू ट्रॉफी के लिए बैंगलोर भेजा गया। बैंगलोर में ही उनका चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ। फिर वहां से वे गुवाहाटी गए। इस खेल के बाद उनका चयन अंडर-19 इंडिया के लिए हुआ। आंध्र प्रदेश में खेले गए इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए। अन्य टीमों के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। फिर उन्हें कूच बिहार ट्रॉफी के लिए जमशेदपुर भेजा गया, जहां उन्होंने मैच में शतक बनाया। इसके बाद आज वे रणजी खेल रहे हैं।
वैभव ने 58 गेंदों पर शतक जड़ा था
कम उम्र में डेब्यू
49 शतक और 3 दोहरे शतक
इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari