वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम, ICC का ये नियम लागू

Sandeep Kumar | Jun 24, 2026, 23:34 IST
Share
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर ICC के सेफगार्डिंग नियमों के तहत अलग चेंजिंग रूम मिलेगा। माता-पिता पूरे दौरे में साथ रहेंगे। हालांकि मैच और मीटिंग में वैभव टीम के साथ ही रहेंगे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम मिलेगा।
  • नियम U16 सेफगार्डिंग के तहत लागू हुआ।
  • इंग्लैंड के सभी 5 वेन्यू पर व्यवस्था होगी।
  • मैच और मीटिंग में सीनियर टीम के साथ रहेंगे।
  • माता-पिता पूरे यूके दौरे में साथ रहेंगे।

वैभव को अलग चेंजिंग रूम क्यों

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजवैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार 16 साल से कम उम्र का कोई भी खिलाड़ी वयस्क खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

इस नियम को सेफगार्डिंग प्रोसिजर कहते हैं। इसका मकसद नाबालिग खिलाड़ियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज आईसीसी के दायरे में आती है, इसलिए यह नियम यहां पूरी तरह लागू होगा।

इंग्लैंड के 5 वेन्यू पर खास इंतजाम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी (ECB – England and Wales Cricket Board) ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड के सभी 5 मैदानों पर वैभव के लिए अलग चेंजिंग फैसिलिटी तैयार की जाएगी। हर वेन्यू के सुरक्षा अधिकारी भारतीय टीम के लायजन ऑफिसर के साथ मिलकर काम करेंगे।

यह पाबंदी केवल मैच से पहले और बाद में कपड़े बदलने के समय लागू होगी। मैच के दौरान और टीम मीटिंग में वैभव पूरी तरह सीनियर खिलाड़ियों के साथ रह सकते हैं।

आयरलैंड में नियम की स्थिति अलग

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड में भी दो टी-20 मैच खेलेंगे। इन मैचों में सेफगार्डिंग व्यवस्था होगी या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। इसकी वजह यह है कि आयरलैंड के मैच आईसीसी के नहीं बल्कि क्रिकेट आयरलैंड के नियमों के तहत खेले जाएंगे। इसलिए वहां की प्रक्रिया अलग हो सकती है।

माता-पिता भी साथ रहेंगे पूरे दौरे में

ईसीबी ने एक और खास इंतजाम किया है। वैभव की कम उम्र को देखते हुए उनके माता-पिता को पूरे यूके दौरे में साथ रहने की अनुमति दी गई है। यह सामान्य टीम प्रोटोकॉल से अलग है। आमतौर पर खिलाड़ियों के परिजनों को टीम होटल में ठहरने की अनुमति नहीं होती। लेकिन इस बार वैभव के माता-पिता उसी होटल में रुकेंगे जहां पूरी भारतीय टीम रहेगी। ईसीबी का कहना है कि इस उम्र में परिवार का साथ होना एक खिलाड़ी के मानसिक और शारीरिक संतुलन के लिए जरूरी है।

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में अलग चेंजिंग रूम

फुटबॉल में भी ऐसे ही नियम

इंग्लैंड में अलग-अलग खेलों में ऐसे नियम लंबे समय से लागू हैं। फुटबॉल क्लब आर्सेनल के मिडफील्डर मैक्स डॉवमैन को भी 16 साल का होने तक सीनियर साथियों से अलग चेंजिंग रूम और सुविधाएं इस्तेमाल करनी पड़ती थीं। क्रिकेट में इतनी कम उम्र का खिलाड़ी सीनियर इंटरनेशनल स्तर पर आए, यह बेहद दुर्लभ है। इसीलिए ईसीबी और आईसीसी दोनों मिलकर वैभव की सुरक्षा और वेलफेयर को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

वैभव के लिए यह दौरा कितना बड़ा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बनने की दहलीज पर हैं। आयरलैंड सीरीज से डेब्यू होते ही वे इतिहास रच देंगे। मैदान पर यह दौरा उनके करियर का सबसे बड़ा पल होगा। मैदान के बाहर इन पेशेवर नियमों को समझना भी उनके लिए उतना ही जरूरी अनुभव होगा। 1 जुलाई से शुरू होने वाली इंग्लैंड टी-20 सीरीज उनके लिए हर लिहाज से यादगार रहने वाली है।

FAQ

  1. वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम क्यों दिया जाएगा?
    वैभव अभी 15 साल के हैं। आईसीसी के सेफगार्डिंग नियमों के अनुसार 16 साल से कम उम्र का खिलाड़ी वयस्क खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
  2. क्या वैभव सीनियर खिलाड़ियों के साथ रह सकते हैं?
    हाँ, यह पाबंदी केवल कपड़े बदलने के समय लागू होती है। मैच के दौरान और टीम मीटिंग में वैभव पूरी तरह भारतीय ड्रेसिंग रूम में रह सकते हैं। केवल मैच से पहले और बाद में उन्हें अलग सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें...

76 करोड़ का फर्जीवाड़ा, बिना माल खरीदे करोड़ों की टैक्स छूट पर संचालक अरेस्ट

NMC की आपत्तियों के बीच मेडिकल कॉलेजों में डीन और अधीक्षकों की तैनाती

मूडीज की बड़ी चेतावनी, दिल्ली-मुंबई-चेन्नई जैसे बड़े शहरों पर मंडरा रहा जल संकट

विभागीय कार्रवाई की देरी से IPS प्रमोशन पर संकट, CAT ने ASP को दी अंतरिम राहत

Tags:
  • आईसीसी
  • टीम इंडिया
  • इंग्लैंड
  • आयरलैंड
  • वैभव सूर्यवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच