वैलेंटाइन डे पर भारतीयों ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, बाजार में फूलों से ज्यादा कंडोम बिके

Amresh Kushwaha | Feb 17, 2026, 15:25 IST
Share
Amresh Orignal (61)
Amresh Orignal (61)

वैलेंटाइन डे 2026 पर भारतीय बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फूल और चॉकलेट के बजाय सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की बिक्री में 300 प्रतिशत का उछाल आया है।

भारत में अब प्यार के इजहार का तरीका बदल रहा है। वैलेंटाइन डे 2026 के मौके पर भारतीय बाजारों से जो आंकड़े सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले होने के साथ-साथ नए सामाजिक बदलाव की ओर इशारा भी करते हैं। इस साल प्यार के इस त्योहार पर भारतीयों ने पारंपरिक गिफ्ट्स के बजाय अपनी सुरक्षा और वेलनेस को ज्यादा अहमियत दी है।

तीन गुना बढ़ी सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स* की मांग

बीते वर्ष 2025 में रिकॉर्ड बिक्री हुई थी, लेकिन 2026 ने उसे भी पछाड़ दिया है। क्विक कॉमर्स ऐप्स, जैसे स्विगी इंस्टामार्ट की रिपोर्ट बताती है कि 7 से 14 फरवरी के बीच सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स की डिमांड में भारी उछाल आया।

इस साल लोगों ने 2025 के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कंडोम और इंटिमेसी प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए। यह बदलाव दिखाता है कि भारतीय समाज में अब इन विषयों को लेकर हिचकिचाहट कम हो रही है और लोग अब इन्हें 'टैबू' नहीं मानते।

सिर्फ रोमांस ही नहीं, ग्रूमिंग पर भी रहा जोर

इस वैलेंटाइन, वेलनेस के साथ-साथ ब्यूटी और पर्सनल केयर पर भी भारतीयों ने खूब खर्च किया। बाथ, बॉडी और मेकअप प्रोडक्ट्स इस बार 'कार्ट' (खरीदारी की टोकरी) का मुख्य हिस्सा रहे। आंकड़े बताते हैं कि छोटे शहरों के खरीदारों ने बड़े शहरों को कड़ी टक्कर दी। कटक के एक ग्राहक ने एक बार में 15,093 रुपए का मेकअप ऑर्डर किया, वहीं सूरत के एक व्यक्ति ने 10,845 रुपए के हेयर और बॉडी केयर प्रोडक्ट्स मंगवाए।

बेंगलुरु और कोलकाता ने मारी बाजी

वेलनेस प्रोडक्ट्स की चर्चा भले ही ज्यादा हो, लेकिन पारंपरिक रोमांस अभी भी जीवित है। कोलकाता में एक व्यक्ति ने अकेले 25 हजार रुपए की चॉकलेट मंगवाई। वहीं, 'टेडी डे' पर सॉफ्ट टॉयज की बिक्री में 568 प्रतिशत का इजाफा हुआ। अगर जज्बातों को पन्नों पर उतारने की बात हो, तो बेंगलुरु ने इस बार दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को पछाड़ दिया।

*सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स क्या होता है? सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट्स वे होते हैं जो यौन स्वास्थ्य और अंतरंग जीवन को बेहतर बनाते हैं। इसमें लुब्रिकेंट्स, हर्बल सप्लीमेंट्स (जैसे शिलाजीत, अश्वगंधा), सेक्स टॉयज और कंडोम शामिल हैं। इनका उद्देश्य शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाकर आनंद को बढ़ाना होता है।
ये खबर भी पढ़िए...

ओलंपिक में एथलीट्स का अनोखा खेल, कुछ ही दिनों में खत्म कर दिए 10 हजार कंडोम

OMG! 200 साल पहले भी होता था कंडोम का उपयोग, भेड़ की आंत से बनाया जाता था

पब का नए साल पर अजीबोगरीब फैसला, बांटेगा कंडोम और ORS, अब मचा बवाल

यहां न ब्राह्मण, राजपूत और ना ही दलित, खुद को घोषित किया देश का पहला जाति मुक्त गांव

Tags:
  • वैलेंटाइन डे
  • कंडोम
  • स्विगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा