स्लीपर कोच के साथ दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-दिल्ली से भोपाल को जोड़ेगी

Sandeep Kumar | Jun 24, 2024, 12:55 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR (9).png
STYLESHEET THESOOTR (9).png

रेलवे के मुताबिक वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ये मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर ट्रेन ( sleeper train ) का स्टाप मिलेगा। रेलवे के मुताबिक हाई क्लास और अत्याधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने से लंबी दूरी का सफर आसान हो जाएगा। अभी तक देशभर में कई जगहों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express ) ट्रेनें चलाई जा रही है। हालांकि सभी आधुनिक सुविधाओं वाली वंदे भारत सिटिंग ट्रेन है, स्लीपर नहीं है। अब इसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन शुरू होने जा रही है। ये भोपाल से होकर गुजर सकती है।



वंदे भारत ट्रेन में होंगे इतने कोच


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर बेहद आराम दायक होगा। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी के होंगे, वहीं एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160-220 प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी।

89ed9a73-504
89ed9a73-504




दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट हाईडिमांड


दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं, आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही वजह है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।

6e10d5de-fad
6e10d5de-fad


अगले महीने शुरू हो सकती है ट्रेन


केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का कार्य तेजी से चल रहा है और पहली ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। उन्होंने बताया कि सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। बता दें कि इस रूट पर अगले महीने से ट्रायल शुरू हो सकता है।



a5905fee-34d
a5905fee-34d


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • Vande Bharat Express
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • इनते कोच की होगी वंदे भारत
  • अगले महीने शुरू हो सकती है ट्रेन
  • sleeper train
  • दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट हाईडिमांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा