मिमिक्री विवाद को लेकर छलका उपराष्ट्रपति का दर्द, बोले- मैं एक संवैधानिक पद पर, फिर भी लोग मुझे नहीं बख्शते!

Vikram Jain | Dec 24, 2023, 24:00 IST
Share
मिमिक्री विवाद को लेकर छलका उपराष्ट्रपति का दर्द, बोले- मैं एक संवैधानिक पद पर, फिर भी लोग मुझे नहीं बख्शते!
मिमिक्री विवाद को लेकर छलका उपराष्ट्रपति का दर्द, बोले- मैं एक संवैधानिक पद पर, फिर भी लोग मुझे नहीं बख्शते!

मिमिक्री विवाद पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खुद को पीड़ित बताया है।

NEW DELHI. संसद में मिमिक्री विवाद को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने खुद को पीड़ित बताते हुए बड़ा बयान दिया है। रविवार को उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह पीड़ित हैं, जिन्हें लगातार अपमान झेलना पड़ता है। संवैधानिक पद पर होने के बावजूद लोग उनकी आलोचना या अपमान करने से नहीं चूकते। उन्होंने कहा कि तमाम अपमान सहने के बावजूद किसी को सेवा के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने आधिकारिक आवास पर इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस के प्रोबेशनर्स के बैच को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मैं एक पीड़ित हूं!....

उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'मैं एक पीड़ित हूं! एक ऐसा पीड़ित, जिसे पता है कि इससे कैसे जूझना है और सारे अपमान को झेलते हुए भारत माता की सेवा करनी है।' संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रोबेशनर अधिकारियों को सलाह दी कि वह भी आलोचना झेलने के लिए तैयार रहें। उपराष्ट्रपति ने कहा कि 'जब मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, राज्यसभा का सभापति हूं और उपराष्ट्रपति हूं, उसके बाद भी लोग मुझे नहीं बख्शते! लेकिन क्या इससे मेरी मानसिकता बदलनी चाहिए? मैं सच्चाई के रास्ते पर हूं और हमें हमेशा आगे बढ़ते रहना है।'

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उड़ाया था मजाक

बता दें कि बीते दिनों संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा में चूक मामले में जमकर हंगामा किया था। जिसके बाद सदन से विपक्षी दलों के 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। जिसके विरोध में विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाते हुए उनकी मिमिक्री की थी। इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने मजाक उड़ा रहे कल्याण बनर्जी का वीडियो बनाया था। इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की थी और इसे खुद पर निजी हमला करार दिया था।

Tags:
  • Vice President Jagdeep Dhankhar
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली समाचार
  • Vice President mimicry controversy
  • Vice President's statement on mimicry controversy
  • TMC MP Kalyan Banerjee
  • उपराष्ट्रपति मिमिक्री विवाद
  • मिमिक्री विवाद पर उपराष्ट्रपति का बयान
  • टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा