रेलवे की नौकरी और पहलवानी छोड़ अब राजनीति में दांव-पेंच दिखाएंगी विनेश फोगाट
Ravi Singh | Sept 06, 2024, 17:36 IST
Haryana News
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।
Vinesh Phogat join Congress : हरियाणा विधानसभा चुनाव ( Haryana Assembly Elections ) की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। चुनावी सरगर्मियों के बीच खबर आ रही है कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ( Bajrang Punia ) ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। पहलवानी छोड़ विनेश फोगाट अब राजनीति में दांव-पेंच दिखाने वाली हैं। विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस ( Congress ) में शामिल होने से पार्टी को विधानसभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।
विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने एक दिन पहले ( 4 सितंबर ) को कांग्रेस नेता राहुला गांधी ( Rahula Gandhi ) से मिले थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों पहलवानों को टिकट मिल सकता है।
विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे से इस्तीफा दे दिया है, विनेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय था। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के अधिकारियों दे दिया है। साथ ही उनका कहना है कि राष्ट्र की सेवा में रेलवे ने जो मौका मुझे दिया है इसके लिए मैं रेलवे की सदैव अभारी राहूंगी।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
2023 से चल रहे भारतीय पहलवानों के विरोध के पीछे की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI ) के बृजभूषण शरण सिंह थे। पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही पहलवानों की बीजेपी से नाराजगी साफ तौर पर दिखाई दी थी।
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश और बजरंग पूनिया, कांग्रेस ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोले, वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनका स्टॉफ जिम्मेदार
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन किया था। एक -एक बाद एक रेसलर को पटकनी देती जा रही थीं। लेकिन उनका वजन तय कैटेगरी 50kg से 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद ओलिंपिक एसोसिएशन ने उन्हें फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
दो दिन पहले मुलाकात
रेलवे से दिया इस्तीफा
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बीजेपी से नाराज पहलवानों
ये खबर भी पढ़ें...
दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश और बजरंग पूनिया, कांग्रेस ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह बोले, वजन बढ़ने के लिए विनेश फोगाट और उनका स्टॉफ जिम्मेदार
पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई थी विनेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA