यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे, वार्ड बॉय ने नग्न करके की महिला की ड्रेसिंग, वीडियो वायरल

Dolly patil | Aug 16, 2024, 09:28 IST
Share
gfd
gfd

वीडियो वायरल होने के बाद इस प्राइवेट अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे ही चल रही है।

उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में एक प्राइवेट अस्पताल से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल अस्पताल में एक वार्डबॉय ने निर्वस्त्र कर एक महिला मरीज का इलाज किया। ये वीडियो वायरल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

कौन सा है अस्पताल

शहर के प्राइवेट अस्पताल बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Basti Care Multispeciality Hospital) का बड़ा कारनामा सामने आया है। इस अस्पताल के वार्डबॉय विक्की ने एक महिला मरीज को इलाज के नाम न सिर्फ उसे निर्वस्त्र किया, बल्कि उसका वीडियो भी वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में आरोपी वार्डबॉय महिला को नग्न (naked) करके उसकी ड्रेसिंग कर रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महिला की ड्रेसिंग करने वाले वार्ड बॉय ने बताया कि उसने ये हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार के कहने पर महिला की मरहम पट्टी की थी। लेकिन काम करने के दौरान ही किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

मामले के लिए जांच टीम गठित

वीडियो वायरल होने के बाद इस प्राइवेट अस्पताल में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था राम भरोसे ही चल रही है।

इसी के साथ मामले में बस्ती के मुख्य चिकित्साधिकारी रामशंकर दुबे ने बताया 'इस पूरे मामले पर मैंने जांच टीम गठित कर दी है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वायरल वीडियो पुराना है। लेकिन यह कार्य बेहद ही घृणित है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • बस्ती केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
  • उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा